Politics: भारत विरोधी इल्हान उमर से मुलाकात पर घिरे राहुल, BJP बोली- पाकिस्तान से पन्नू तक कर रहे तारीफ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। जहां से वो तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के अमेरिका में कुछ लोगों की मुलाकात पर भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
India’s Leader of Opposition Rahul Gandhi meets Ilhan Omar in the USA, a Pakistan sponsored anti-India voice, a radical Islamist and an advocate of independent Kashmir.
विज्ञापन
Even Pakistani leaders would be more circumspect about being seen with such rabid elements.
Congress is now… pic.twitter.com/kEkNLrXvCV — Amit Malviya (@amitmalviya) September 11, 2024
भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने भी इल्हान उमर के साथ राहुल गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- लाल घेरे में यह महिला अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इलहान उमर है, खालिस्तान तथा कश्मीर अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती है,अभी अमेरिका में राहुल गांधी जी इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं ।
लाल घेरे में यह महिला अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इलहान उमर है, खालिस्तान तथा कश्मीर अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती है,अभी अमेरिका में राहुल गांधी जी इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं । pic.twitter.com/iHaD7BmLrP
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) September 11, 2024
'सत्ता में आने के लिए उतावले हैं राहुल गांधी'
वहीं बीजेपी नेता संजू वर्मा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा, कि राहुल गांधी सत्ता में आने के लिए उतावले हो रहे हैं, इसी उतावलेपन की वजह से ही कोई कट्टरपंथी इस्लामिक इल्हान उमर से मुलाकात कर सकता है।
पाकिस्तान से पन्नू तक कर रहे राहुल गांधी की तारीफRahul Gandhi is DESPERATE..period
— Sanju Verma (@Sanju_Verma_) September 10, 2024
Only someone that desperate will meet radical Islamist Ilhan Omar pic.twitter.com/48lkSygpGD
वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी भारत के इतिहास के पहले नेता प्रतिपक्ष बने हैं, जिन्होंने किसी घोषित भारत विरोधी सांसद के साथ मुलाकत की है। अमेरिकी सांसद इल्हान उमर, जो भारत विरोधी वक्तव्यों के लिए कुख्यात हैं। राहुल गांधी का नाम पाकिस्तान ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्तेमाल किया था। वहीं उनके एक और भारत विरोधी मित्रों में उपलब्धता मिली है, जब पन्नू ने भी उनकी तारीफ की है।
पन्नू ने राहुल गांधी के बयान पर क्या कहा?
बता दें कि खालिस्तान की मांग करने वालाा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि भारत में सिखों की स्थिति पर राहुल गांधी ने जो बयान दिया है वो न केवल साहसिक है बल्कि 1947 के बाद से भारत में सिखों पर हो रहे अत्याचार को दिखाता है। यह पंजाब की आजादी के लिहाज से सिख फॉर जस्टिस के रुख की भी पुष्टि करता है।
राहुल गांधी ने क्या दिया था बयान?
भारतीय अमेरिकी समुदायों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुछ धर्मों, भाषाओं और समुदायों को अन्य की तुलना में कमतर मानता है। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति के लिए नहीं, बल्कि इसी बात की लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है। लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है। राहुल ने दर्शकों के बीच बैठे एक सिख व्यक्ति से पूछा कि मेरे पगड़ीधारी भाई आपका क्या नाम है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लड़ाई इस बात की है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने का अधिकार है या नहीं। या एक सिख के रूप में वह गुरुद्वारा जा सकते हैं या नहीं। लड़ाई इसी बात के लिए है और यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.