'नीच' विवादः भाजपा नेता का दावा- मणिशंकर के घर बैठक में पहुंचे थे पाक राजदूत, पूर्व उप राष्ट्रपति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिशंकर अय्यर के प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए 'नीच' वाले बयान पर एक भाजपा नेता ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता अजय अग्रवाल का दावा है कि जिस दिन मणिशंकर अय्यर ने ये बयान दिया उससे एक दिन पहले उनके आवास पर पाकिस्तानी राजदूत के अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज भी जुटे थे।
On 6th evening a meeting took place at Mani Shankar Aiyar's residence where Pak envoy, Former PM Manmohan Singh, Former VP Hamid Ansari & some Congress leaders were present. Heavy police deployment was there and the road was blocked: Ajay Aggarwal, BJP pic.twitter.com/vr9UPwxxaJ
— ANI (@ANI) December 9, 2017विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः अय्यर ने पीएम को कहा 'नीच', मोदी बोले- हां मेरी जाति नीची लेकिन काम ऊंचे किए
अग्रवाल ने अय्यर के बयान के बहाने किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अजय अग्रवाल ने दावा किया है 6 दिसंबर (अय्यर के बयान से एक दिन पहले) मणिशंकर अय्यर के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया था।
'अय्यर के घर हुई बैठक में साजिश की आशंका'
अग्रवाल के अनुसार इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद थे। उनका आरोप है कि इस बैठक में पाक राजदूत ने भी शिरकत की।
यह भी पढ़ेंः 'नीच' पर घमासानः टीवी पर रोए भाजपा प्रवक्ता, कांग्रेस बोली- बयान का समर्थन नहीं
अग्रवाल के अनुसार इतने बड़े राजनेताओं के कारण मणिशंकर अय्यर के घर वाली रोड पर पुलिस ने सुरक्षा का बड़ा बंदोबस्त किया गया था जिसकी वजह से रोड ब्लॉक भी किया गया।
What transpired I don't know but the very next day he made the 'Neech Aadmi' comment for PM Narendra Modi. It maybe for the polarisation of votes, their strategy, what conspired, the nation must come to know about it: Ajay Aggarwal, BJP on Mani Shankar Aiyar's comment on PM Modi pic.twitter.com/EMtyLccC9g
— ANI (@ANI) December 9, 2017
मेरठ में कमेले के खिलाफ आंदोलन चलाकर चर्चा में आए अजय अग्रवाल के अनुसार मुझे नहीं पता उस बैठक में क्या हुआ, लेकिन उसके अगले दिन ही मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री मोदी पर 'नीच' वाला बयान दे डाला। हो सकता है यह गुजरात में वोटों के ध्रुवीकरण की कवायद में किया गया हो, लेकिन जनता इसके पीछे का सच जानना चाहती है।