फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP issues three-line whip to its Lok Sabha MPs to be present in House for passing of Budget on Friday

Budget Session: कल लोकसभा में लागू होगा गिलोटिन; भाजपा ने जारी किया व्हिप, पार्टी सांसदों को मिला ये निर्देश

Thu, 20 Mar 2025 08:40 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 08:40 PM IST
सार

भाजपा ने अपने सभी सांसदों को कल लोकसभा में मौजूद रहने का निर्देश देते हुए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। व्हिप में कहा गया है कि, 'सभी सांसदों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार को कई अनुदान मांगों पर चर्चा के बिना ही मतदान किया जाएगा। इसलिए सभी सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य है।

विज्ञापन
BJP issues three-line whip to its Lok Sabha MPs to be present in House for passing of Budget on Friday
कल संसद में बड़ा दिन, भाजपा का सांसदों को निर्देश - फोटो : ANI

विस्तार

कल संसद में बड़ा दिन होने वाला है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसमें उनसे शुक्रवार को लोकसभा में मौजूद रहने और सरकार के पक्ष में मतदान करने को कहा गया है। इस दिन वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पारित किया जाएगा। भाजपा ने व्हिप में कहा, 'सभी सांसदों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार को कई अनुदान मांगों पर चर्चा के बिना ही मतदान (गिलोटिन) किया जाएगा। इसलिए सभी सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Taiwan-India Relation: ताइवान ने भारत से की एफटीए की पेशकश, डिप्टी एनएसए बोले- इससे चीन से आयात में आएगी कमी
विज्ञापन


गिलोटिन क्या है?
गिलोटिन एक संसदीय प्रक्रिया है जिसमें बिना ज्यादा बहस के विधेयक पारित किया जाता है। यह तब किया जाता है जब सरकार किसी विधेयक को जल्दी पास कराना चाहती है और विपक्ष इसे रोकने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट सत्र की खास बातें
बता दें कि, एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2025-26 पेश किया। इस बजट में टैक्स में बड़ी राहत दी गई थी। बता दें कि, अब 12.75 लाख रुपये सालाना (लगभग 1 लाख रुपये मासिक) कमाने वाले पर कोई आयकर नहीं लगेगा। इससे मध्यम वर्ग को फायदा होगा और घरेलू बचत बढ़ेगी। वहीं सरकार ने बजट में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर खास ध्यान दिया है। इसके साथ ही कृषि, लघु उद्योग (एमएसएमई), निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद अप्रत्यक्ष करों का बोझ कम हुआ है।


यह भी पढ़ें - Disha Salian: दिशा सालियान की मौत में क्यों आया आदित्य ठाकरे का नाम, पांच साल बाद फिर कैसे कोर्ट पहुंचा मामला?

पीएम मोदी की बजट पर प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2025 को भारत के विकास का फोर्स मल्टीप्लायर बताया। उन्होंने कहा, यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है, जो हर नागरिक के सपनों को पूरा करेगा।

बिहार पर विशेष ध्यान, विपक्ष का विरोध
इस बार के बजट में बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं। जिसमें मखाना बोर्ड का गठन, पटना एयरपोर्ट का विस्तार और नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। वहीं पश्चिम कोसी नहर परियोजना को वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे 50,000 हेक्टेयर भूमि पर खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा। इसके साथ ही खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (एनआईएफटीईएम) की स्थापना होगी, जिससे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसे लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बिहार को चुनावी फायदे के लिए ज्यादा लाभ दिया गया, लेकिन आंध्र प्रदेश को अनदेखा किया गया। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए इसे ज्यादा फायदा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed