फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP is using NRC and surgical strike to walk over Rafale deal blaims

राफेल विवाद से निपटने को भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को बनाया ढाल

Sun, 30 Sep 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Sep 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
BJP is using NRC and surgical strike to walk over Rafale deal blaims

राफेल विमान सौदे को लेकर विपक्ष खासकर कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना रही है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लगने लगा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का राफेल पर आक्रामक रुख उसके लिए खतरे की घंटी है और 2019 के आम चुनावों में उसे इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस और विपक्ष से निपटने के लिए भाजपा ने अवैध घुसपैठ और सुरक्षा मामलों पर मोदी सरकार की ‘कड़ी’ नीति को ढाल बनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी एनआरसी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के दूसरे शीर्ष नेता लगातार प्रचारित कर रहे हैं। भाजपा का मानना है कि राष्ट्रवाद के इर्दगिर्द घूमते इन दो मुद्दों के सहारे विपक्ष के हमले को बहुत हद तक रोका जा सकता है। इसी रणनीति के तहत भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह को देशभर में जोरशोर से पराक्रम पर्व के रूप में मना रही है। 

विज्ञापन

बांग्लादेशी घुसपैठ को भी राजनीतिक हथियार बनाएगी भाजपा

आने वाले दिनों में इसी रणनीति के तहत भाजपा पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को भी राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेगी। भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेता एनआरसी मुद्दे को उठाते रहेंगे, खासकर उन राज्यों में जहां बांग्लादेशी घुसपैठ समस्या है। अब तक अपनी कई रैलियों में अमित शाह एनआरसी के मुद्दे को उठा चुके हैं। 

अमित शाह ने हाल में कहा था कि अगर भाजपा 2019 में दोबारा चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो सरकार असम की तर्ज पर पूरे देश में एनआरसी मॉडल लागू करेगी। बंगाल भाजपा के नेता एनआरसी को लेकर पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ काफी मुखर हैं। भाजपा यह दिखाना चाहती है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों पर मोदी सरकार किसी तरह का समझौता नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed