फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP is Sardar of corruption conspiracy against Cong govt says Deputy CM Shivakumar

Karnataka: 'भाजपा भ्रष्टाचार की सरदार, अब कांग्रेस के खिलाफ कर रही साजिश' डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कसा तंज

Fri, 26 Jul 2024 02:58 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Fri, 26 Jul 2024 02:58 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि मुदा का मुद्दा तीन साल पहले मीडिया में आया था, तब कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी। अब इसे केवल सीएम की छवि को खराब करने के लिए उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा शुरू करने की धारणा को लेकर भाजपा कांग्रेस की कॉपी कर रही है। पदयात्रा पर हमारा विशेषाधिकार है।

विज्ञापन
BJP is Sardar of corruption conspiracy against Cong govt says Deputy CM Shivakumar
डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में मुदा घोटाले को लेकर लगातार कांग्रेस सरकार को घेर रही भाजपा पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कई आरोप लगाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा खुद भ्रष्टाचार की सरदार है। अब वह अपने घोटालों को छिपाने के लिए कांग्रेस के खिलाफ साजिश कर रही है। इसलिए सीएम सिद्धारमैया पर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस भी इन आरोपों का खुलकर जवाब देगी और भाजपा का पर्दाफाश करेगी। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा को लगता था कि कर्नाटक में कांग्रेस कभी नहीं जीत पाएगी। अब  कांग्रेस कर्नाटक की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसलिए वे सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। अगले सप्ताह भाजपा के बंगलूरू से मैसूर तक पदयात्रा निकालने को लेकर शिवकुमार ने कहा कि भाजपा को जो करना है, करने दीजिए। वे जितने मार्च निकाल सकते हैं, निकालें। हम भी उनको अभियान को जवाब देने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम सिद्धारमैया ने कभी विशेष क्षेत्र में भूमि की मांग नहीं की। कई लोगों को वैकल्पिक जमीनें दी गईं। मुझे यह जानना नहीं है कि उनको जमीनें कैसे मिलीं। इस बारे में तो संबंधित मंत्री जवाब देंगे। मैं भी इसकी जानकारी कर रहा हूंद। मगर मुदा की ओर से सीएम को विशेष जमीन देने के मामले में मेरा कहना है कि उनको कानूनी दायरे में रहकर ही जमीन का आवंटन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि मुदा का मुद्दा तीन साल पहले मीडिया में आया था, तब कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी। अब इसे केवल सीएम की छवि को खराब करने के लिए उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा शुरू करने की धारणा को लेकर भाजपा कांग्रेस की कॉपी कर रही है। पदयात्रा पर हमारा विशेषाधिकार है। इसे महात्मा गांधी ने शुरू किया था। हमने भारत जोड़ो यात्रा निकाली और भाजपा इसका इस्तेमाल करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की सरदार है। वह घोटाले को पर्दाफाश करना चाहते हैं तो करें। हम भी पूरा घोटाला खोलेंगे। भाजपा के लिए मुदा का मुद्दा एक पब्लिसिटी स्टंट है। भाजपा अपने ही खोदे गड्ढे में गिर जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में मुदा घोटाला हुआ था। अब वे पदयात्रा निकालना चाहते हैं। हम भी इस घोटाले का राजफाश करेंगे और बताएंगे की कितनी साइट किसे दी गईं। 


भाजपा ने लगाए यह आरोप
मुदा घोटाले को लेकर विपक्षी भाजपा और जद एस ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर आरोप लगाए हैं। भाजपा का कहना है कि सीएम सिद्धारमैया को मुदा में विशेष आवासीय जगह में 14 प्लॉट 3.16 करोड़ रुपये में दिए गए। जबकि उनकी कीमत ज्यादा थी। भाजपा ने मुदा में चार से पांच हजार करोड़ का घोटाला होने की बात कही है।  वहीं आरोपों का खारिज करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि प्लॉटों का आवंटन 2021 में किया गया था, तब प्रदेश में भाजपा सत्ता में थी। उनकी पत्नी ने विशेष क्षेत्र में प्लॉटों की मांग नहीं की। जब मुदा ने उनकी पत्नी की संपत्ति पर कब्जा कर लिया तो उन्होंने मुदा अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बदले उनको वैकल्पिक जमीन दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed