फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP is doing a political conspiracy: Mayawati

सीबीआई जांच : अखिलेश को मिला माया का साथ...घबराएं नहीं

Tue, 08 Jan 2019 05:47 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 08 Jan 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
BJP is doing a political conspiracy: Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती ने खनन मामले में सीबीआई की कार्रवाई का विरोध करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पक्ष लिया है। उन्होंने अखिलेश को फोन करके कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि मुकाबला कर भाजपा की साजिश को बेनकाब करना चाहिए। मायावती ने सोमवार को यहां वक्तव्य जारी कर सीबीआई छापों को राजनैतिक द्वेष की भावना से चुनावी स्वार्थ की साजिश करार दिया। 

विज्ञापन

खनन मामले में अखिलेश को मिला बसपा का साथ


मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा 2014 में सत्ता में आने के बाद से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा नेता सीबीआई के प्रवक्ता की तरह बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन सपा-बसपा के शीर्ष नेतृत्व की मुलाकात की खबर आई, वैसे ही गठबंधन को कमजोर करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई ने खनन के लंबित पड़े मामले में छापेमारी शुरू कर दी। भाजपा नेताओं ने अखिलेश से भी पूछताछ करने से जुड़ी खबर को जानबूझकर फैलाया। असल में यह चुनावी षड़य़ंत्र है, जिसके तहत सपा-बसपा गठबंधन को बदनाम व प्रताड़ित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मायावती ने कहा, सवाल यह है कि अगर कोई मामला है तो सीबीआई ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की।  यह पहली बार नहीं है जब सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा को केंद्रीय एंजेसियों के दुरुपयोग में महारत हासिल है। जनता भाजपा को इस षड़यंत्र का जवाब लोकसभा चुनावों में हरा कर दे देगी। गठबंधन की बातों के बीच दोनों दलों के नेताओं ने पहली बार संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed