फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP invited Sarbananda Sonowal and Himanta Biswa Sarma to Delhi for leadership of the next government in Assam

असम का सीएम कौन: गुवाहाटी में भाजपा विधायक दल की बैठक, हेमंत बोले- कल मिल जाएंगे सारे जवाब

Sat, 08 May 2021 03:29 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली/गुवाहाटी
पीटीआई, नई दिल्ली/गुवाहाटी Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 08 May 2021 03:29 PM IST
सार

दरअसल, असम में भाजपा दूसरी बार सत्ता में वापसी की है, लेकिन पार्टी ने इस बार मुख्यमंत्री  सोनोवाल को चुनाव में आगे नहीं किया। पार्टी ने प्रदेश के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पर ज्यादा भरोसा जताया। शनिवार को सोनोवाल और सरमा दिल्ली आए हुए हैं। 

विज्ञापन
BJP invited Sarbananda Sonowal and Himanta Biswa Sarma to Delhi for leadership of the next government in Assam
दिल्ली पहुंचे असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने असम में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर चर्चा करने के लिए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को दिल्ली तलब किया था।  राज्य के दोनों नेता अपने समय से दिल्ली पहुंच गए और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल हुए। सोनोवाल और सरमा बैठक में दो घंटे से ज्यादा रुके रहे। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेता भी वहां मौजूद रहे। करीब तीन बजे बैठक खत्म होने के बाद हिमंत बिस्व सरमा बाहर निकले। हालांकि उन्होंने मीडिया से विस्तार से चर्चा नहीं की। उन्होंने बस इतना कहा कि कल यानी रविवार को गुवाहाटी में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी । बैठक में ही विधायक दल का नेता चुना जाएगा। उसके बाद सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। 

विज्ञापन


 समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा एयरपोर्ट से सीधे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे थे। यहां पर जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई। नड्डा से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह , भाजपा के महासचिव बी एल संतोष और अन्य नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। असम में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है।
विज्ञापन




हेमंत बिस्वा सरमा की दावेदारी सबसे ज्यादा
दरअसल, असम में भाजपा दूसरी बार सत्ता में वापसी की है, लेकिन पार्टी ने इस बार मौजूदा मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को चुनाव में आगे नहीं किया। पार्टी ने प्रदेश के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पर ज्यादा भरोसा जताया । चुनाव के दौरान हेमंत बिस्वा सरमा की दावेदारी सबसे ज्यादा रही। ऐसे में पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि प्रदेश की कमान किसके हाथ सौंपी जाए। पार्टी में मुख्यमंत्री के नाम पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी और संगठन के कुछ नेता सर्वानंद सोनोवाल को ही मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, लेकिन हेमंत बिस्वा सरमा का नाम केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा है। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व असम में रंजन गोगोई को कमान सौंपेगी, लेकिन उनके दावे को भाजपा नेताओं ने सिरे से खारिज कर दिया।


चुनाव में एनडीए को 60 सीटें मिली
असम में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को 60 सीटें मिली है। वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 29 सीटें , एआईयूडीएफ ने 16 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा एजीपी को 9, बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट को 4, सीपीआई(एम) को एक, निर्दलीय को 1 लिबरल को 6 सीटें प्राप्त हुई हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed