{"_id":"61ab4b927196b133187f9f84","slug":"bjp-in-talks-with-amarinder-dhindsa-for-alliance-in-punjab-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Elections: अमित शाह की निगाहें पंजाब पर, अमरिंदर और ढींढसा से गठबंधन पर हो रही बातचीत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Punjab Elections: अमित शाह की निगाहें पंजाब पर, अमरिंदर और ढींढसा से गठबंधन पर हो रही बातचीत
Sat, 04 Dec 2021 04:35 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 04 Dec 2021 04:35 PM IST
सार
एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करके बड़ा दिल दिखाया है। इसी के साथ उन्होंने पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
Amit shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टियों के साथ गठबंधन करने के लिए बातचीत कर रही है। एचटी लीडरशिप समिट 2021 में अपने मुख्य भाषण के बाद एक बातचीत के दौरान शाह ने इस बात की संभावना से इनकार किया कि यह मुद्दा पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनावों को प्रभावित करेगा। शाह ने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करने के बाद कोई अन्य मुद्दा नहीं रह जाता है।
विज्ञापन
शाह बोले, यूपी में फिर बनाएंगे सरकार
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होंगे। उन्होंने कहा कि हम कैप्टन साहब (अमरिंदर सिंह) के साथ-साथ ढींढसा साहब (पूर्व अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह) से बात कर रहे हैं। यह संभव है कि हम दोनों पार्टियों के साथ गठबंधन करेंगे। हम दोनों पार्टियों से सकारात्मक बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दिखाया बड़ा दिल
किसान आंदोलन पर शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करके बड़ा दिल दिखाया। अब मुझे नहीं लगता कि पंजाब में कोई मुद्दा रह गया है। चुनाव योग्यता के आधार पर लड़ा जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या अब पश्चिमी यूपी में माहौल में बदलाव आया है, शाह ने कहा कि यहां किसान प्रदर्शन का अधिक असर नहीं था। दशकों पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के पिछले साल कृषि कानूनों के मुद्दे पर अलग होने के बाद भाजपा अपने दम पर पंजाब में लड़ेगी। यूपी में भाजपा सत्ता में वापसी की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
अखिलेश के गठबंधन पर दिया ये बयान
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी में भाजपा के पूर्व सहयोगियों के शामिल होने के बारे में एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि गठबंधन को वोट अंकगणित से जोड़ना चुनाव का आकलन करने का सही तरीका नहीं है। राजनीति भौतिकी नहीं बल्कि रसायन है। जब दो दल हाथ मिलाते हैं, उनके वोट जोड़े जाएंगे, मेरे अनुसार यह सही धारणा नहीं है। जब दो रसायन मिलते हैं तो तीसरा रसायन बनता है।
उन्होंने कहा कि हमने पहले देखा है जब सपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाया और बाद में तीनों (सपा, बसपा और कांग्रेस) एक साथ आए (लेकिन) भाजपा चुनाव जीत गई। लोग जागरूक हैं। वोट बैंक के आधार पर बने गठबंधन अब लोगों का मार्गदर्शन नहीं कर सकते।
यूपी में अगले हफ्ते छह रैलियां करेंगे भाजपा नेता
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसके मद्देनजर भाजपा पूरे प्रदेश में छह बड़ी रैलियां करेगी। इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष नेताओं की भागीदारी होगी। भाजपा के सूत्र ने बताया कि इन छह यात्राओं में पार्टी पश्चिमी यूपी, लखनऊ और बुंदेलखंड के ज्यादातर क्षेत्रों को कवर करेगी। भाजपा इन रैलियों के जरिये मौजूदा सरकार की ओर चलाई गई योजनाओं के बारे सबको जानकारी देगी।