फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP hits back on Rahul Gandhi statement and said Congress Divided the whole country

विदेश की धरती से राहुल ने फिर बोला हमला, भाजपा का पलटवार- कांग्रेस ने पूरे देश को बांटा

Fri, 24 Aug 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
BJP hits back on Rahul Gandhi statement and said Congress Divided the whole country
राहुल गांधी- सुधांशु त्रिवेदी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बांटा है। 1984 दंगों के लिए राहुल गांधी देश से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि आपने जिन अंग्रेजों के आगे घुटने टेककर देश को बांटा था उन्हीं के आगे देश बांटने की बात कर रहे हैं। आपने क्या नहीं बांटा धर्म, जाति, शिक्षा, संस्कृति सबको बांट दिया। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के जर्मनी दौरे पर हैं वो लगातार यहां से भाजपा और आरएसएस पर हमला बोल रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया कि वह कांग्रेस में सबसे बुद्धिमान बेवकूफ हैं। संसद के हर सत्र के बाद वह विदेशी दौरों पर जाते हैं और कहते हैं कि हम ध्यान करने गए थे। इस बार जब आधिकारिक दौरे पर गए हैं तो गजब का ज्ञान बांट रहे हैं। जो उनकी अपरिपक्वता, अक्षमता और मन की दुर्भावना को दर्शाती है। उनके अंदर प्रतिपक्ष का नेता बनने की समझ और क्षमता नहीं है। 1984 में जो हुआ था उसका पाप नहीं धुल सकता। नादिर शाह के बाद हुकुमत के साए में दिल्ली की सड़कों पर सबसे बड़ा कत्लेआम हुआ तो 1984 में हुआ। यह पाप बातों से नहीं धुलता। 
विज्ञापन


त्रिवेदी ने आगे कहा, आप विदेश जाते हैं आपको इतना भी नहीं पता, आप कहते हैं हमारा मुकाबला चीन से है। भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में आईएमएफ की रिपोर्ट में पढ़ लीजिए जो कहता है कि अगले साल भारत की विकास दर चीन से ज्यादा होगी। भारत की सरकार पर आपको अविश्वास है, अविश्वास रखना आपकी फितरत है। किंतु आईएमएफ की रिपोर्ट पढ़ लीजिए। पिछले महीने भारत फ्रांस को पीछे छोड़कर आकार की दृष्टि से विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और अतंर्राष्ट्रीय एजेंसियों के अनुसार 2020 तक भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 14 साल बाद मूडीज ने भारत की रेटिंग सुधारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेदी ने राहुल द्वारा बेरोजगारी की तुलना आतंकवाद से करने पर पलटवार करते हुए कहा, कल उन्होंने आईएसआईएस की तुलना बेरोजगारी से सकर दी। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या विश्व का सबसे बड़ा आतंकी ओसामा बिन लादेन बेरोजगार भटका हुआ युवक था। अरबपति था। यह लोग अमेरिका में आलीशान जिंदगी जीने की क्षमता रखते थे।

विदेशी धरती से राहुल ने फिर बोला हमला

BJP hits back on Rahul Gandhi statement and said Congress Divided the whole country
Rahul Gandhi

राहुल गांधी बुधवार को हैमबर्ग के बुसेरियस समय स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था। अपने भाषण के दौरान उन्होंने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को जायज ठहराने की कोशिश की थी। उन्होंने मोदी सरकार को हर पक्ष पर घेरने और उसपर हमला करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि वर्तमान सरकार लोगों को एक विजन नहीं दे पा रही है। 

अपने संबोधन में राहुल ने कहा, आज हिंदुस्तान में जो सरकार है वह दूसरे तरीके से काम करती है। हमारी प्रतियोगिता चीन से है। या रोजगार उधर जाएगा या फिर हिंदुस्तान आएगा और भाजपा के लोग, आरएसएस के लोग हमारे ही देश को बांटने में लगे हुए हैं। हमारे ही देश में नफरत फैलाते हैं। हमारा काम लोगों को एक साथ लाने का है और देश को एक साथ बढ़ाने का है। यह काम हमने करके दिखाया है। 

राहुल ने आगे कहा, जब भी मेरा भाषण होता है मैं उदाहरण देता हूं। हिंदुस्तान में करोड़ों युवा हैं। चीन की सरकार हर 24 घंटे में 50 हजार युवाओं को रोजगार देती है। हर 24 घंटे 50 हजार नए युवाओं को रोजगार मिलता है। हिंदुस्तान की सरकार 24 घंटे में केवल 450 युवाओं को रोजगार दे पाती है। लंबे भाषण होते हैं। नफरत फैलाई जाती है मगर किसान आत्महत्या करते हैं। युवाओं को रास्ता नहीं दिखाई देता है तो हम चाहते हैं कि हिंदुस्तान आगे बढ़े, एकसाथ आगे बढ़े।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed