फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor News: Bjp Hit Back Shashi Tharoor Over Discrimination During Covid 19 Says He Mock India Rahul Gandhi Sambit Patra

Shashi Tharoor: भाजपा का शशि थरूर पर पलटवार, कहा- उन्होंने बनाया भारत का मजाक

Mon, 19 Oct 2020 12:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 19 Oct 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor News: Bjp Hit Back Shashi Tharoor Over Discrimination During Covid 19 Says He Mock India Rahul Gandhi Sambit Patra
संबित पात्रा-शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

Shashi Tharoor: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर पलटवार किया है। दरअसल, लाहौर थिंक फेस्ट नाम के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए कांग्रेस सांसद ने कहा था कि भारत की सरकार कोविड के मैनेजमेंट में कहीं-कहीं फेल हो रही है। भाजपा ने थरूर पर भारत का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा, 'शशि थरूर ने भारत का मजाक बनाया है। भारत को बहुत ही खराब दृश्य से दिखाने की कोशिश की है।' उन्होंने कहा कि भारत की मीडिया पोल के जरिए दिखा रही है कि जनता-जर्नादन मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कोविड को लेकर पूरा विश्व देख रहा है कि हिंदुस्तान को मोदी जी ने किस प्रकार से सुरक्षित रखा, समय से लॉकडाउन हुआ, किस प्रकार 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया गया और आगे भी छठ पूजा तक चलता रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा नेता ने कहा, 'किस प्रकार से 150 देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। इन सभी के बावजूद इस प्रकार का बयान देना कि भारत सरकार फेल हो गई है वह भी लाहौर में। आप सोचिए कि किस प्रकार की मन: स्थिति कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के मित्र शशि थरूर जी की है।'


शशि थरूर ने क्या दिया था बयान
तिरुवनंतपुरम से सांसद ने कहा था, 'एक दूसरे से डर का माहौल बनाया जाता है। मुझे नहीं पता कि आप लोगों में से कितनों ने वो व्हाट्सएप वीडियो देखे हैं जिनमें चीनी लोगों या उनके जैसे दिखने वाले लोगों के साथ पश्चिमी देशों जगह-जगह जैसे सुपर मार्केट, रेस्तरां में भेदभाव होता है सिर्फ इसलिए कि वो चीनी लोगों के जैसे दिखते हैं। भारत में हम यही समस्या उत्तर पूर्व के लोगों के साथ देखते हैं क्योंकि वो अलग दिखते हैं। इस तरह के भेदभाव के खिलाफ हम भारत में लड़ाई लड़ रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा था, 'ये भेदभाव कोरोना महामारी के दौरान भी देखा गया। जब तब्लीगी जमात का मुद्दा उठा। लॉकडाउन से ठीक पहले तब्लीगी जमात के लोग जमा हुए थे और ये लोग जब अपने राज्यों में लौटे तो कोरोना का संक्रमण बढ़ा। इस घटना को भारत के मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव को सही ठहराने के लिए इस्तेमाल किया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed