फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP hit back at the Congress in the midst of the Rajasthan crisis, saying - Your house structure is weak

राजस्थान संकट के बीच भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- आपके घर का ढांचा कमजोर

Tue, 14 Jul 2020 07:25 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Jul 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
BJP hit back at the Congress in the midst of the Rajasthan crisis, saying - Your house structure is weak
ओम प्रकाश माथुर

राजस्थान में राजनीतिक हलचल अभी भी जारी है, कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी विवाद के बीच विपक्षीय पार्टी भाजपा भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सचिन पायलट के भाजपा में जाने की अटकलें और राजस्थान में राजनीतिक उठापटक के पीछे ‘भाजपा की चाल’ के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोप पर पलटवार करते हुए भगवा दल ने राज्य के इस राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस की ‘कमजोरी’ को जिम्मेवार बताया और कहा कि इसके लिए किसी और पर ठीकरा नहीं फोड़ा जाना चाहिए।

विज्ञापन


राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा, ‘अशोक गहलोत जी, आंख बंद करने से सूर्य का लोप नहीं होता, आपके घर का ढांचा कमजोर है और आप भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर इसका आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के एक अन्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पार्टी के प्रवक्ता वैजयंत जय पांडा ने ट्वीट कर कहा, ‘उड्डयन क्षेत्र में हर पायलट प्रत्येक उड़ान से पहले एक वैकल्पिक हवाई अड्डा या हवाई पट्टी पर मौसम की खराबी या किसी तकनीकी खराबी जैसी स्थिति में विमान उतारने की योजना तैयार रखता है। हर अनुभवी पायलट यह जानता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बागी कांग्रेस नेता सचिन पायलट से भाजपा की कोई बातचीत चल रही है, इस बारे में भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पायलट ने भगवा पार्टी के कुछ नेताओं से बात की है। पायलट के करीबी नेताओं ने हालांकि अभी तक इसी बात पर जोर दिया है कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

गहलोत ने इससे पहले आरोप लगाया था कि भाजपा ने जो मध्य प्रदेश में किया उसे राजस्थान में दोहराना चाह रही थी, हालांकि उसकी यह चाल कामयाब नहीं हो सकी। 

ज्ञात हो कि मार्च में मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बागी तेवर अपनाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था और कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सत्ता से विदाई हो गई थी।


गहलोत ने यह आरोप भी लगाया कि पायलट भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘सचिन पायलट के हाथ में कुछ भी नहीं है। वे भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं।’ उन्होंने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed