फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP has deployed 76 MPs so far, struggle for Haryana UP continue

भाजपा ने अब तक 76 सांसदों पर गिराई गाज, हरियाणा-यूपी पर माथापच्ची जारी

Sat, 30 Mar 2019 04:14 AM IST
गौरव द्विवेदी हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 30 Mar 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
BJP has deployed 76 MPs so far, struggle for Haryana UP continue
बीजेपी - फोटो : SELF

लोगों की नाराजगी को दूर करने केलिए भाजपा की अपने वर्तमान सांसदों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। इस क्रम में पार्टी अब तक 76 सांसदों को टिकट से वंचित कर चुकी है। इनमें 71 वर्तमान, 4 बागी और एक इस्तीफा देने वाले सांसद शामिल हैं। शुक्रवार को भी 11 उम्मीदवारों की 12वीं सूची में वर्तमान 8 में से 6 सांसद टिकट पाने में नाकाम रहे। लद्दाख सीट से इस्तीफा देने वाले सांसद टी गेवांग की जगह पार्टी ने जेटी नामग्याल को टिकट दिया। पार्टी एक दो दिन में यूपी 17, हरियाणा की 10 और दिल्ली की 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेगी। इनमें भी ज्यादातर सांसद टिकट से वंचित किए जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को पार्टी ने जम्मू कश्मीर की 1, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और राजस्थान की 3-3 और महाराष्ट्र की एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया। इनमें राजस्थान के दो वर्तमान में से एक और महाराष्ट्र केएक वर्तमान सांसद को टिकट नहीं मिला। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के तीन में से दो और कर्नाटक के दोनों सांसद टिकट पाने में नाकाम रहे। पार्टी को अब यूपी की 17, हरियाणा की सभी 10, दिल्ली की सात, राजस्थान की 6 और मध्य प्रदेश की 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना है। इन 51 सीटों में से 41 सीटों पर पार्टी के ही सांसद हैं। इनमें यूपी के आधा दर्जन, दिल्ली के दो, हरियाणा केतीन, राजस्थान के 5 सांसदों की ही रिपोर्ट सही है। ऐसे में इन राज्यों में भी कई सांसदों को टिकट से वंचित किया जाना तय है।
विज्ञापन


हरियाणा-यूपी पर माथापच्ची जारी

यूपी में अब तक 61 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी भाजपा अपने हिस्से की 17 सीटों पर उम्मीदवार तय करने पर माथापच्ची में जुटी है। पार्टी को इनमें से अपने सहयोगी अपना दल केलिए मिर्जापुर के अतिरिक्त एक अन्य सीट चिन्हित करनी है। इसी प्रकार हरियाणा में पार्टी तीन सांसदों का टिकट काटेगी। इसके अलावा विपक्ष की तीन सीटों पर भी उसे उम्मीदवार तय करना है। यहां पार्टी के पास नए चेहरे तो हैं, मगर इनकेलिए सीटें चिन्हित किए जाने पर माथापच्ची जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed