फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP has appointed election in-charges in these states including Maharashtra Haryana Shivraj got this

BJP: महाराष्ट्र, हरियाणा समेत इन राज्यों में भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी; शिवराज को इस राज्य का जिम्मा

Mon, 17 Jun 2024 02:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Jun 2024 02:37 PM IST
विज्ञापन
BJP has appointed election in-charges in these states including Maharashtra Haryana Shivraj got this
भाजपा (फाइल) - फोटो : एएनआई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दिग्गज नेताओं को अलग-अलग राज्यों के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही पार्टी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान भी किया। पार्टी ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और सांसद बिप्लब कुमार देव को  सह-प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को सह-प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने जी किशन रेड्डी को जम्मू और कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।

विज्ञापन




इसके साथ ही पार्टी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी नामों का एलान कर दिया है। भाजपा ने पंजाब की जालंधर पश्चिम (एससी) से शीतल अंगुराल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के रायगंज से मानस कुमार घोष, रानाघाट दक्षिण (एससी) से मनोज कुमार बिस्वास, बागदा (एससी) से बिनय कुमार बिस्वास और मानिकतला से कल्याण चौबे भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed