{"_id":"60f14ed9d9454c037d1a4df5","slug":"bjp-has-alleged-that-civic-body-bmc-has-passed-a-proposal-to-name-the-garden-after-tipu-sultan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: टीपू सुल्तान के नाम पर सिविक गार्डन का होगा नाम, भाजपा ने बीएमसी पर भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद: टीपू सुल्तान के नाम पर सिविक गार्डन का होगा नाम, भाजपा ने बीएमसी पर भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप
Fri, 16 Jul 2021 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:59 PM IST
सार
मुंबई में सिविक गार्डन का नाम टीपू सुल्तान पर रखने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने जान बुझकर लोगों की भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बीएमसी
विस्तार
मुंबई में सिविक गार्डन का नाम टीपू सुल्तान पर रखने को लेकर विवाद शुरू हो गया। बीएमसी पर आरोप है कि बड़ी संख्या में लोगों की भवानाओं को भड़काने के लिए टीपू सुल्तान के नाम पर गार्डन का नाम रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है। हालांकि, बीएमसी ने कहा कि नाम प्रस्तावित है और इसे पारित किया जाना बाकी है। दक्षिणपंथी संगठन ने बीएमसी के प्रस्ताव का विरोध किया है। हिंदू जनजागृति समिति ने कहा कि इस कदम से एक समुदाय की भावनाएं आहत होती है।
विज्ञापन
2 करोड़ रुपये खर्च करेगी बीएमसी
समिति के प्रवक्ता डॉ उदय धुरी ने कहा कि उद्यान का नाम शिवाजी महाराज जैसे राजाओं के नाम पर रखने की जरूरत है। धुरी ने कहा कि शिवाजी महाराज ने सभी धर्मों को समान रूप से देखा और माना। बीएमसी देवनार डंपिंग ग्राउंड के पास दो एकड़ पर गार्डन निर्माण कर रहा है। बीएमसी का दावा है कि दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। निगम इस परियोजना पर 2 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
प्रस्ताव के मुताबिक, जनवरी 2021 में समाजवादी पार्टी की रुखसाना सिद्दीकी ने मार्केट एंड गार्डन कमेटी को पत्र लिखकर गार्डन का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने की अपील की थी। जिसपर बीएमसी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। हालांकि, बीएमसी का कहना है कि गार्डन का नामकरण अभी बाकी है।
विज्ञापन