{"_id":"5a3375154f1c1bd1408bd00b","slug":"bjp-happy-with-exit-poll-results-but-congress-have-not-lost-hope","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल से भाजपा खुश, कांग्रेस की उम्मीदें बरकरार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एग्जिट पोल से भाजपा खुश, कांग्रेस की उम्मीदें बरकरार
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर एक्जिट पोल के नतीजे आने के बाद से भाजपा के नेता बहुत खुश हैं। यह खुशी मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तान के पूर्व राजनयिकों के साथ बैठक को लेकर हमलावर अजय अग्रवाल के चेहरे पर भी साफ दिख रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। पार्टी के आंतरिक सर्वें में उसे गुजरात में 95 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला अभी नाउम्मीद नहीं हुए हैं। वह साफ कहते हैं, अभी 18 दिसंबर को परिणाम आ जाने दीजिए।
अभी कुछ कहना होगी जल्दबाजीः कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी का भी यही मानना है। द्विवेदी का कहना है कि एक्जिट पोल के नतीजे कई बार गलत साबित हुए हैं, इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बृहस्पतिवार को अशोका होटल में एक समारोह में आए नेताओं की जुबान पर एक्जिट पोल के नतीजे भी थे। इसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत तमाम हस्तियां मौजूद थीं। प्रकाश जावड़ेकर, रविशंकर प्रसाद, नितिन गड़करी सबके चेहरे पर एक्जिट पोल के पूर्वानुमान की झलक साफ देखी जा सकती थी। वहीं कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला कार्यक्रम समाप्त होने पर दिखाई दिए और वो चर्चा से बचते नजर आए।
प्रफुल्ल पटेल को हैरान कर रहा एग्जिट पोल
जद (यू) के केसी त्यागी को एक्जिट पोल के नतीजे सही लग रहे हैं। त्यागी का कहना है कि हिमाचल और गुजरात में भाजपा आगे है, सरकार बना रही है। एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को एक्जिट पोल का गुजरात में भाजपा को 110 से अधिक सीटें देने का नतीजा थोड़ा हैरान कर रहा है। प्रफुल्ल पटेल का अनुमान है कि यदि भाजपा बहुत अच्छा करेगी तो 91-99 सीटें तक रहेंगी। पटेल के मुताबिक इस बार कांग्रेस की सीटें काफी बढ़ने वाली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटील ने इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
हिमाचल में स्थिति उतनी खराब नहीं...
इस प्रकरण में सबसे दिलचस्प है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेता गुजरात पर चर्चा कर रहे हैं। हिमाचल का जिक्र नहीं हो रहा है। मानो कांग्रेस हिमाचल में अपनी हार मानकर बैठी हो और भाजपा को जीत पक्की लग रही हो। इस बारे में कांग्रेस पार्टी में केवल हिमाचल के ही एक नेता अपनी राय रख रहे हैं। सूत्र का कहना है कि उन्होंने हर सीट का आकलन किया है। हिमाचल में कांग्रेस की स्थिति उतनी खराब नहीं है, जितना कहा जा रहा है। नतीजा आने दीजिए। सब ठीक रहा तो वीरभद्र सिंह फिर राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।