{"_id":"5fde651c8ebc3e3d4310a508","slug":"bjp-grabs-tiwa-autonomous-council-in-assam-and-wins-33-out-of-36-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: तिवा स्वायत्त परिषद के चुनाव में भाजपा की भारी जीत, 36 में से 33 सीटों पर जमाया कब्जा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: तिवा स्वायत्त परिषद के चुनाव में भाजपा की भारी जीत, 36 में से 33 सीटों पर जमाया कब्जा
Sun, 20 Dec 2020 02:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Dec 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में सत्तारूढ़ भाजपा ने तिवा स्वायत्त परिषद के चुनाव में 36 में से 33 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की है। असम राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
आयोग ने अपने परिणाम अपडेट में कहा कि भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) ने दो सीट जीतीं, जबकि विपक्षी कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर सिमट गई।
मतगणना अपडेट के अनुसार, सत्ताधारी पार्टी ने अधिकतर सीटों पर कांग्रेस को पराजित किया और कुछ स्थानों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को हराया। एएसईसी ने कहा कि गोभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मनिराम पातर निर्विरोध जीत गए हैं।
विज्ञापन
छत्तीस निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 124 उम्मीदवार मैदान में थे जिसके लिए मतदान 17 दिसंबर को हुआ था। कुल 3,08,409 मतदाताओं में से 71 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
हाल में संपन्न बोडोलैंड प्रांतीय परिषद के चुनाव में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होना है।