{"_id":"56e5a0b54f1c1b5f428b4568","slug":"bjp-gears-up-for-raising-reservation-and-is-issue-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण और आईएस पर संसद में होगी सियासी जंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आरक्षण और आईएस पर संसद में होगी सियासी जंग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 13 Mar 2016 10:48 PM IST
सार
- संघ की तुलना आईएस से किए जाने से भाजपा नाराज
- आरक्षण की समीक्षा की संघ की मांग पर विपक्ष को एतराज
विज्ञापन
भाजपा नेता
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के बजट सत्र के पहले हिस्से के बाकी बचे दिन सरकार और विपक्ष के बीच तीखी जंग की जमीन तैयार हो गई है। भाजपा ने जहां सोमवार को संघ की तुलना आतंकी संगठन आईएस से किए जाने पर अपना तीखा विरोध जताने का फैसला किया है, वहीं विपक्ष ने संघ की ओर से आरक्षण की परोक्ष रूप से फिर से की गई समीक्षा की मांग पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार को जमीयत ए उलेमा ए हिंद के एक कार्यक्रम में राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने संघ की तुलना आतंकी संगठन आईएस से की थी। इसके बाद रविवार को संघ ने संपन्न लोगों को आरक्षण का लाभ दिए जाने पर सवाल खड़ा किया है। इस मामले में कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दल संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन प्रस्ताव ला सकते हैं।
विज्ञापन
संघ की तुलना आईएस से किए जाने पर पहले ही तीखी प्रतिक्रिया दे चुकी भाजपा ने सोमवार को संसद के दोनों सदनों में अपना विरोध जताने का फैसला किया है। पार्टी सांसद इस मामले में आजाद से माफी मांगने की मांग रखेंगे। पार्टी सांसदों की ओर से जवाबी रणनीति के तहत इस मामले में चर्चा की भी मांग की जा सकती है।
विज्ञापन
उधर संघ की ओर से आरक्षण की समीक्षा मामले पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्ष पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत की ओर से आरक्षण की समीक्षा की मांग के सवाल पर सरकार पर हमलावर रही है। अब संघ ने इस मामले में उसे एक और बड़ा मौका दे दिया है। सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस, वाम दल, जदयू, सपा और बसपा की ओर से संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी है।