फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP gears up for assembly elections Mission 2022 jp Nadda called a big meeting at 11 am

मिशन 2022: विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने की अहम बैठक, नड्डा-शाह समेत ये नेता हुए शामिल

Sat, 26 Jun 2021 09:11 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sat, 26 Jun 2021 09:11 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज (26 जून) सुबह 11 बजे बड़ी बैठक बुलाई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के सभी महासचिव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
BJP gears up for assembly elections Mission 2022 jp Nadda called a big meeting at 11 am
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों यानी मिशन 2022 के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज (26 जून) सुबह 11 बजे बड़ी बैठक बुलाई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के सभी महासचिव भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू भी शामिल हुए।

विज्ञापन


बता दें कि अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनकी तैयारियों को लेकर ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में यह बैठक की।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई अन्य मंत्री भी शामिल हुए। बैठक के बाद एक भाजपा नेता ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव बैठक का मुख्य मुद्दा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश और पंजाब के अलावा उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें से पंजाब को छोड़कर शेष सभी राज्यों में फिलहाल भाजपा का शासन है। उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए अहम राज्य है, जिसके बारे में कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता की सीढ़ी इसी राज्य से गुजरती है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरी है। साल 2019 के पिछले आम चुनाव में भी भाजपा ने यहां शानदार प्रदर्शन किया था और इसकी बदौलत प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार देश की कमान संभाली। बैठक में पार्टी संगठन का कामकाज देख रहे कई पदाधिकारी में उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार और फेरबदल की अटकलों के साथ पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर पार्टी में पिछले कुछ समय से लगातार मंथन का दौर चल रहा है। कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान सहित कुछ अन्य मुद्दों पर भी पार्टी नेता समय-समय पर चर्चा करते रहे हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा के साथ मंत्रियों के अलग-अलग समूहों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। नड्डा ने भी संगठन स्तर पर महासचिवों, राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed