फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP foundation day pm narendra modi speech live updates news : Dr Syama Prasad Mookerjee and Pandit Deendayal Upadhyaya BJP headquarters in New Delhi

स्थापना दिवस: पीएम का विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब, कहा- चुनाव जीतने की मशीन नहीं है भाजपा, दिल जीतने का अभियान है

Tue, 06 Apr 2021 10:39 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 06 Apr 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
BJP foundation day pm narendra modi speech live updates news :   Dr Syama Prasad Mookerjee and Pandit Deendayal Upadhyaya BJP headquarters in New Delhi
पीएम मोदी बंगाल रैली - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 6 अप्रैल यानी आज अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है, कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। आज देश के हर राज्य, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है। पीएम मोदी ने अपने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, भाजपा दिल जीतने का अभियान है, इसीलिए हमें हर संप्रदाय का समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है।
विज्ञापन


कहा- सत्ता छोड़ी, लेकिन नियमों से नहीं किया समझौता
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा को राह दिखाई, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं ने पार्टी को आगे बढ़ाया है। हमारे यहां व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। एक वक्त था जब अटल बिहारी ने एक वोट से सरकार गिरने दी, लेकिन नियमों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक स्वार्थ के लिए दल टूटे हैं, लेकिन भाजपा में कभी ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने दिलाया कश्मीर को संवैधानिक अधिकार 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भाजपा के कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा की। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। पीएम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की शक्ति है कि हम वो स्वप्न पूरा कर पाएं। अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को संवैधानिक अधिकार दे पाएं। वहां से आतंकवाद का खात्मा कर विकास किया जा रहा है। 

विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी 

भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी अपने विरोधियों पर जमकर बरसे। मोदी ने कहा कि केरल और बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए जाते हैं। वंशवाद और परिवारवाद का क्या हश्र हुआ है, ये नया भारत देख रहा है। स्थानीय पार्टियां भी एक परिवार और कुछ लोगों की पार्टी बनकर रह गई हैं।

पीएम मोदी बोले- उतर गया धर्मनिरपेक्षता का नकली नकाब 
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी पार्टियों ने नकली धर्मनिरपेक्षता का नकाब पहना हुआ था, वो उतर गया है। यहां धर्मनिरपेक्षता का मतलब कुछ लोगों के लिए योजनाएं, वोटबैंक के लिए नीतियां बना दिया गया है, जो हर किसी के लिए नीति बना रहा है, उसे विरोधी सांप्रदायिक कहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल गलत नैरेटिव खड़े किए जा रहे हैं। सीएए-कृषि कानून और लेबर लॉ को लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। इसके पीछे सोची समझी साजिश है और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना लक्ष्य है।

पीएम बोले - झूठ फैला रहा विपक्ष
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कभी अफवाह फैलाई जाती है कि संविधान बदल दिया जाएगा, नागरिका छीन ली जाएगी, किसानों की जमीन छीन ली जाएगी। पीएम ने कहा कि कुछ लोग हार नहीं झेल पाए हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं, कुछ लोगों की भाजपा से दुश्मनी है, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता को सतर्क रहना है और लोगों को सावधान करना है।

महिला और किसान भाजपा की प्राथमिकता: मोदी 
मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी महात्मा गांधी की सोच को लागू करने में लगी हुई है और आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि हम किसी से कुछ छीनते नहीं हैं बल्कि दूसरे व्यक्ति को उसका हक दिलाने में विश्वास रखते हैं। हमारी पार्टी छोटे किसानों को लाभ पहुंचाने में लगी है, नए कृषि कानून से लेकर अन्य कई योजनाओं के जरिए किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। भाजपा ने तीन तलाक को खत्म किया। घर की रजिस्ट्री में महिलाओं को प्राथमिकता दी है। यहां कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा अब दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जो सेवा के रास्ते पर चल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed