{"_id":"5b30cbfd4f1c1bc96b8b8154","slug":"bjp-former-mp-ram-vilas-vedanti-statement-over-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य वेदांती का दावा, 'कभी भी शुरू हो सकता है राम मंदिर का निर्माण'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य वेदांती का दावा, 'कभी भी शुरू हो सकता है राम मंदिर का निर्माण'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jun 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती ने 2019 से पहले राम मंदिर निर्माण का दावा किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि 'जैसे अयोध्या में ढांचा ढहा दिया गया था ठीक उसी तरह अचानक ही मंदिर का निर्माण होगा। चाहे कोर्ट का फैसला इसके विरुद्ध ही क्यों न आए।'
विज्ञापन
वेदांती ने आगे कहा 'दुनिया की कोई भी ताकत राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती। मंदिर का निर्माण रातों-रात कभी भी शुरू हो सकता है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो इसका निर्माण करवा सकता है।'
विज्ञापन
मस्जिद गिराने की बात पर उन्होंने कहा कि 'यह बिल्कुल गलत है जहां कभी मस्जिद थी ही नहीं तो उसे ढहाने का सवाल ही नहीं। वहां एक मंदिर का खंडहर था जिसे मंदिर निर्माण के लिए तोड़ा गया था।'
बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले एकबार फिर राम मंदिर का मसले पर तीखी बयानबाजी देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि वेदांती अयोध्या आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं और बीजेपी के पूर्व सांसद भी हैं।