फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP forced to do Debt forgiveness for farmers due to pressure of Congress says Rahul Gandhi

राहुल बोले- बीजेपी ने महाराष्ट्र और यूपी में कांग्रेस के दबाव में की 'कर्ज माफी'

Wed, 16 Aug 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 16 Aug 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
BJP forced to do Debt forgiveness for farmers due to pressure of Congress says Rahul Gandhi
rahul gandhi, congress - फोटो : ANI

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक पहुंचकर इंदिरा कैंटीन का उद्घघाटन किया और अपने संबोधन के दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने कांग्रेस के दबाव में आकर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में किसानों की लोनमाफी की है। उन्होंने आगे पीएम मोदी की 15 अगस्त को लाल किले से दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रेसीडेंट ने मुझे बाद में कहा कि उनकी स्पीच बेहद शार्ट थी। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके भाषण अब छोटे होते जा रहे हैं क्योंकि उनके पास अब कुछ रह नहीं गया है । 
विज्ञापन

 
उन्होंने जम्मू- कश्मीर में फैली अराजकता के लिए पीएम मोदी को दोषी ठहराया है। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने एक महीने में जम्मू कश्मीर की शांति को पूरीतरह से भंग कर दिया है। हमारी सरकार ने जम्मू- कश्मीर में शांति कायम करने के लिए 10 साल कठिन परिश्रम किया है लेकिन बीजेपी सरकार ने महज एक महीने में वहां शांति भंग की है। इसके अलावा राहुल ने मोदी सरकार की विदेशी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार आने के बाद मित्र देशों से संबंधों में खटास आई है। तीन साल में पहली बार रूस ने पाकिस्तान को हथियार बेंचे हैं। 
 

राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को 15 अगस्त को नहीं बताया, कि बेरोजगारी की दर 8 वर्षों में सबसे अधिक है, उन्होंने सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। जो वह पूरा नहीं कर सके। 

पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी- समाज में नफरत फैलाने वाली ताकतों से मिलकर लड़ें

गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में आज लोगों को सस्ता खाना मुहैया कराने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर इंदिरा कैंटीन की शुरुआत की है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बंगलूरू में इंदिरा कैंटीन का उद्घाटन किया। कांग्रेस ने अम्मा कैंटीन के तर्ज पर इंदिरा कैंटीन को शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed