फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Focus on Pasmanda Muslims in Race to 2024 Lok Sabha Elections will be able to get benefits of Modi Government

BJP Politics: भाजपा ने पसमांदा मुसलमानों तक पहुंचने का खाका किया तैयार, पार्टी इकाई में दिया जाएगा प्रतिनिधित्व

Mon, 11 Jul 2022 12:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 11 Jul 2022 12:41 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को हिंदुओं के अलावा अन्य समुदायों के कमजोर वर्गों पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया था। इसके बाद पार्टी की अल्पसंख्यक शाखा ने पसमांदा मुसलमानों तक पहुंचने का खाका तैयार किया है।

विज्ञापन
BJP Focus on Pasmanda Muslims in Race to 2024 Lok Sabha Elections will be able to get benefits of Modi Government
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिंदुओं को अलावा अन्य समुदायों के कमजोर वर्गों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने अपना ध्यान मुस्लिमों में सबसे पिछड़े-पसमांदा मुसलमानों की ओर लगाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाजपा कार्यकर्ताओं को हिंदुओं के अलावा अन्य समुदायों के कमजोर वर्गों पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया था। इसके बाद पार्टी की अल्पसंख्यक शाखा ने पसमांदा मुसलमानों तक पहुंचने का खाका तैयार किया है।

विज्ञापन


पार्टी इकाई में उनको प्रतिनिधित्व देने पर विचार
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्दीकी ने कहा कि पसमांदा समुदाय तक पहुंच के लिए पार्टी की गतिविधियां मोटे तौर पर दो पहलुओं पर आधारित हैं। पहले तो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके अलावा जिलों की पार्टी इकाई में उनको प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, खासकर जहां वे बहुमत में हैं। सिद्दीकी खुद एक पसमांदा मुस्लिम हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता खासकर अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य इसके लिए देशभर के पसमांदा मुसलमानों से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की अल्पसंख्यक शाखा के अधिकांश पदाधिकारी पसमांदा समुदाय के विभिन्न वर्गों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की जयंती पर समारोह आयोजित करने की योजना
पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा कि भाजपा वर्ष 1965 के युद्ध नायक और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद (इदरीसी जाति के) जैसे समुदाय के राष्ट्रीय नायकों की जय-जयकार करने और उनकी जयंती पर समारोह आयोजित करने की योजना बना रही है। पसमांदा कुल मुस्लिम आबादी का 70 प्रतिशत से अधिक हैं और भाजपा का लक्ष्य विभिन्न राज्यों के चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के दौरान उन तक पहुंचना है। कई दलों के मुस्लिम नेता अशराफ समुदाय से आते हैं। इनमें सैयद, मुगल और पठान (हिंदुओं में उच्च जातियों के समान) शामिल हैं।


पसमांदा में मलिक (तेली), मोमिन अंसार (बुनकर), कुरैशी (कसाई), मंसूरी (रजाई और गद्दे बनाने वाले), इदरीसी (दर्जी), सैफी (लोहार), सलमानी (नाई) और हवारी (धोबी) शामिल हैं। पिछले हफ्ते हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मोदी ने सुझाव दिया था कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पसमांदा मुसलमानों जैसे अल्पसंख्यकों के पिछड़े वर्गों तक पहुंचना चाहिए।



पसमांदा मुस्लिम दानिश अंसारी को यूपी में राज्यमंत्री बनाया
जमाल सिद्दीकी ने यह टिप्पणी भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनावों में हालिया जीत पर प्रस्तुति के दौरान हस्तक्षेप करते हुए की। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया के पसमांदा मुस्लिम दानिश अंसारी को अल्पसंख्यक मामलों का राज्यमंत्री नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed