फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP eyes Gujarat Rajya Sabha seat to get Jaishankar into House after Tamil nadu

तमिलनाडु में नहीं बन पाया समीकरण, अब गुजरात से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं विदेश मंत्री एस जयशंकर

Mon, 03 Jun 2019 09:50 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 03 Jun 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
BJP eyes Gujarat Rajya Sabha seat to get Jaishankar into House after Tamil nadu
एस जयशंकर

मोदी कैबिनेट में शामिल विदेश मंत्री एस जयशंकर को भाजपा अब राज्यसभा से संसद भेजने की तैयारी में है। एक खबर के अनुसार जयशंकर को गुजरात से राज्यसभा भेजा जा सकता है। पहले उन्हें तमिलनाडु से राज्यसभा सदस्य बनाने की बात चल रही थी, लेकिन एआईडीएमके के साथ समीकरण नहीं बैठ पाने के बाद उन्हें गुजरात से भेजने का फैसला किया गया। अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने और राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद गुजरात में भाजपा कोटे की दो सीट खाली हो गई है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली एआईडीएमके को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी। तमिलनाडु की 39 में से 38 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए और भाजपा की इस सहयोगी पार्टी को एक लोकसभा सीट थेणी में जीत हासिल हो सकी। बताया जा रहा है कि एआईएडीएमके पर अपने कोटे की चार राज्यसभा सीटों में से एक सीट भाजपा को देने का दबाव है, जोकि 24 जुलाई को खाली होने जा रही है। चुनाव के पहले हुए समझौते के आधार पर उसे एक अन्य सीट सहयोगी दल पीएमके को देनी होगी। 
विज्ञापन


वहीं, 22 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 13 सीटों पर मिली हार के बाद यह तय है कि राज्यसभा चुनाव में उसे डीएमके से चुनौती मिलेगी। हाल ही में राज्य की 22 सीटों के लिए संपन्न विधानसभा उपचुनावों में डीएमके को 13, जबकि एआईडीएमके को नौ सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्री के गृह राज्य से राज्यसभा भेजना चाहती थी भाजपा

BJP eyes Gujarat Rajya Sabha seat to get Jaishankar into House after Tamil nadu
S Jaishankar(File Photo) - फोटो : PTI

मोदी कैबिनेट में शामिल विदेश मंत्री एस जयशंकर को भाजपा पहले तमिलनाडु से राज्यसभा भेजना चाहती थी, जोकि उनका गृह राज्य है। फिर तय हुआ कि जयशंकर को गुजरात से राज्यसभा भेजा जा सकता है, क्योंकि यहां राज्यसभा की दो सीटें खाली हो गई हैं। लोकसभा चुनाव में गांधीनगर से जीतने वाले अमित शाह और अमेठी से जीतने वालीं स्मृति ईरानी गुजरात से ही राज्यसभा सदस्य थी, जोकि अभी लोकसभा सांसद हैं।
 

इससे पहले भाजपा अपनी उम्मीदवारी के लिए एआईडीएमके से एक सीट मांग रही थी। वहीं चर्चा है कि एआईडीएमके नेताओं ने डीएमके के नेतृत्व वाली विपक्ष से छवि बिगाड़ने की आशंका का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव का विरोध किया। एआईएडीएमके के एक नेता का कहना है कि स्थानीय निकाय के चुनाव में कुछ दिन रह गए हैं, ऐसे में हम ऐसा नहीं कर सकते। वहीं एक अन्य नेता के मुताबिक एआईएडीएमके वेल्लोर लोकसभा सीट और नानगुनेरी विधानसभा सीट पर चुनाव होने तक भाजपा को राज्यसभा सीट देने के पक्ष में नहीं हैं।

अगले साल छह और राज्यसभा सीटें खाली होंगी

मालूम हो कि तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट से जीतने के बाद कांग्रेस नेता एच वसंत कुमार ने बुधवार को नानगुनारी विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है। वसंत कुमार के इस्तीफे के साथ ही इस 234 सदस्यों वाले सदन में विधायकों की संख्या घटकर 233 हो गई है और विपक्षी द्रमुक की सहयोगी कांग्रेस की सीटें कम होकर सात रह गई हैं। 24 जुलाई को तमिलनाडु से छह राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं, जबकि अगले साल दो अप्रैल को छह और सीटें खाली होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed