फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP election Election issue will be poor welfare against racism

जातिवाद के खिलाफ BJP चलेगी 'गरीब कल्याण' का दांव

Sun, 08 Jan 2017 06:04 AM IST
एम संजय/नई दिल्ली
एम संजय/नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jan 2017 06:04 AM IST
विज्ञापन
BJP election Election issue will be poor welfare against racism

चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिगत राजनीति के बीच गरीब कल्याण को हथियार बनाने का दांव आजमाने का संकेत दिया है। पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि गरीबी उन्मूलन उनकी सरकार का फोकस रहा है और कालेधन तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ नोटबंदी की मुहिम से उनके जीवनस्तर में व्यापक सुधार आएगा।

विज्ञापन


पांच राज्यों के चुनाव से ठीक पहले संपन्न हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा भगवान की सेवा है। संस्कृत के एक श्लोक का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं सत्ता, स्वर्ग या दूसरे जीवन की इच्छा नहीं रखता बल्कि अपनी जिंदगी गरीबों की सेवा में समर्पित करना चाहता हूं। मैं गरीबी में ही पला-बढ़ा हूं और गरीबी को परास्त करने की ताकत गरीबों के पास ही है।’ उन्होंने एक बार फिर चुनाव सुधार की वकालत की और राजनीतिक दलों की सहमति चाही।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि केंद्र में उनके नेतृत्व में सरकार बनने के बाद जितने भी कार्य हुए हैं वे गरीबी दूर करने के लिए हैं। जनधन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से लेकर नोटबंदी तक के कदम को उन्होंने गरीबी दूर करने वाला करार दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे सरकार के जरिये गरीबों के लिए किए गए कार्यों को लेकर बूथ स्तर तक जाएं। चुनाव में स्थितियां भाजपा के पक्ष में हैं। हालांकि विपक्ष के वार से बचने की कवायद में पीएम ने यह भी कहा कि गरीब और गरीबी हमारे लिए चुनाव जीतने के माध्यम नहीं है। हम इन्हें वोट बैंक के चश्मे से नहीं देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी को है इस बात का डर

BJP election Election issue will be poor welfare against racism

उन्होंने लखनऊ की अपनी भव्य रैली का भी जिक्र किया कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में लोगों से उनकी बातचीत से पार्टी की जीत के संकेत मिले हैं। अपने 50 मिनट के संबोधन में उन्होंने गरीबी और अपनी सरकार के गरीब कल्याण के कार्यों का ही जिक्र किया। इसे यूपी चुनाव की रणनीति का ही संकेत माना जा रहा है।

पार्टी को शायद इस बात का अहसास है कि यदि चुनाव जातिवाद पर गया तो परिणाम बिहार सरीखे हो सकते हैं। इस बार भाजपा की रणनीति यूपी चुनाव को जातिगत राजनीति से उठाकर वर्ग की ओर मोड़ने की दिख रही है। यही वजह है कि पीएम मोदी ने पार्टीजनों से कहा है कि गरीबों और किसानों के लिए काम करने की आवश्यकता है। अगर आपके इरादे सही हों तो चुनाव के नतीजों की चिंता न करें।

रिश्तेदारों के लिए टिकट का दबाव न बनाएं

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने भाजपा के उन नेताओं को गहरा झटका दिया है जो विधानसभा चुनाव में अपने रिश्तेदारों के लिए टिकट की आस लगाए बैठे थे। भाजपा कार्यसमिति के समापन अवसर पर मोदी ने पार्टी नेताओं को सख्त हिदायत दी कि अपने रिश्तेदारों, भाई, भतीजों, बेटे, बेटियों को टिकट देने के लिए दबाव न बनाएं।

संगठन को उचित लगेगा तो टिकट दिया जाएगा। सभी को चुनाव में मिल कर काम करना है। पांचों राज्यों में जीत पक्की करनी है। उन्होंने चुनावों में पारदर्शिता पर भी जोर दिया। मोदी ने कहा है कि राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed