{"_id":"5ac79a9e4f1c1bbe618b5da0","slug":"bjp-elected-a-person-of-dalit-community-as-president-says-pm-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा एक दलित को राष्ट्रपति बना देगी, विरोधियों ने कभी सोचा भी नहीं था: PM मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा एक दलित को राष्ट्रपति बना देगी, विरोधियों ने कभी सोचा भी नहीं था: PM मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारे प्रतिद्वंद्वी कभी सोच भी नहीं सकते थे कि जब हमें राष्ट्रपति चुनने का मौका मिलेगा तो हम इस पद के लिए एक दलित को चुनेंगे। पीएम ने 39वें भाजपा स्थापना दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा 'झूठ फैलाने वाले यह पचा नहीं पा रहे हैं कि भाजपा के पास कैसे इतने सारे दलित सांसद और एससी/एसटी एमएलए हैं। भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो कि एक लोकतांत्रिक देश को सुचारू रूप से चला सकती है। भाजपा बंटवारा, वंशवाद और अहम से कोसों दूर है।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा 'मौजूदा समय में विपक्ष भाजपा का कड़ा विरोध कर रहा है और कभी-कभी यह हिंसक भी हो जाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमने कोई गलती की है बल्कि यही भाजपा की ताकत है जिससे विपक्ष प्रभावित होता है। सच तो यह है कि कोई यह पचा नहीं पा रहा है कि कैसे एक पिछड़े वर्ग के परिवार से आने वाला शख्स देश की सेवा कर रहा है।'
विज्ञापन
Opponents can't imagine that when we got the opportunity to elect a President, we elected a person of Dalit community. Those who spread lies cannot digest how BJP can have so many Dalit MPs, SC/ST MLAs & MPs & so an environment of opposition is being created towards BJP: PM Modi
— ANI (@ANI) April 6, 2018
Trending Videos
विचलित न होना हमारी सफलता का मंत्र
इससे पहले पीएम मोदी ने ‘नमो’ एप के माध्यम से दिल्ली के दो संसदीय क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी के उत्तर पूर्व दिल्ली और नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी के क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। दोनों संसदीय क्षेत्रों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘नमो’ एप बूथ स्थापित किए गए थे, जहां से प्रमुख कार्यकर्ता संवाद में जुड़े।
इस मौके पर एक महिला नेता ने प्रधानमंत्री से कहा कि विपक्ष के झूठ बोलने, सामाजिक समरसता और देश की एकता पर राजनीतिक लाभ के लिए प्रहार करने से कार्यकर्ताओं को बहुत दुख होता है और गुस्सा भी आता है। ऐसे में आप कैसे शांत और संयमित रहते हैं?
जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और बलिदान से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसलिए हमारा दिल भी बड़ा होना चाहिए। कठिन परीक्षा की घड़ी में धैर्य रखने और गुस्से पर काबू रखने वाला व्यक्ति उदार होता है। हमें विपक्ष के प्रहार से विचलित नहीं होना है। यहीं हमारी सफलता का मूल मंत्र है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ पर झूठ बोलता रहा और हम जीत पर जीत हासिल करते रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में विपक्ष के लोग हमें विचलित करने के लिए लाख कोशिश करेंगे, लेकिन हमें ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर सरकार की ओर से किए कार्यों को जनता तक ले जाना है। यही भाजपा का सिद्धांत और हमारा कार्यकर्ताओं के लिए आह्वान है।