{"_id":"604b55af8ebc3e8ca62a3821","slug":"bjp-demands-sit-or-cbi-investigation-of-woman-death-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे में महिला की मौत: भाजपा ने की मांग, एसआईटी या सीबीआई करे मामले की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे में महिला की मौत: भाजपा ने की मांग, एसआईटी या सीबीआई करे मामले की जांच
Fri, 12 Mar 2021 05:21 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 12 Mar 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
चित्रा वाघ
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र भाजपा की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने शुक्रवार को मांग की कि पूजा चव्हाण की मौत के मामले की जांच एसआईटी या सीबीआई को सौंपी जाए। बता दें कि बीड जिले की निवासी पूजा चव्हाण (23) आठ फरवरी को पुणे में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत हडपासर में अपने भवन से कथित तौर पर गिरकर हुई थी।
विज्ञापन
भाजपा ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री संजय राठौड़ की भूमिका होने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।
भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राठौड़ के इस्तीफे की कभी मांग नहीं की गई। वाघ ने कहा, मामले में हमने बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। हमने मांग की है कि मामला दर्ज किया जाए और जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए या इसकी जांच सीबीआई को सौंपी जाए।'
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले के सिलसिले में पुलिस ने स्थानीय पार्षद को तलब किया था। इस संबंध में सवाल पूछने पर भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा, 'पार्टी का घटना से कोई लेना-देना नहीं है। पार्षद धनराज घोगरे ने महिला का सहयोग किया। अगर सरकार उनकी जांच कर रही है, तो क्या हम लोगों का सहयोग करना बंद कर दें?'
विज्ञापन