फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP demands 12 Fire Brand campaigners from RSS

भाजपा ने संघ नेतृत्व से मांगे 12 तेजतर्रार प्रचारक, भविष्य में और बढ़ेगा आरएसएस का दबदबा

Wed, 10 Jul 2019 06:09 AM IST
संदीप भट्ट हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 10 Jul 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
BJP demands 12 Fire Brand campaigners from RSS
भाजपा को केंद्रीय संगठन में भी प्रशिक्षित और तेजतर्रार प्रचारकों की जरूरत
निकट भविष्य में भाजपा संगठन में संघ का दबदबा और बढ़ेगा। पार्टी नेतृत्व ने संघ नेतृत्व से संगठन में अहम जिम्मेदारी देने केलिए 12 तेजतर्रार प्रचारकों की मांग की है। संघ आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में इसी महीने की 11 से 13 तारीख तक होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में भाजपा के अनुरोध पर विचार करेगा। सरसंघचालक की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक में संघ के 300 वरिष्ठ प्रचारक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


संघ सूत्रों के मुताबिक भाजपा विस्तार की संभावनाओं वाले राज्यों के लिए तेजतर्रार प्रचारक चाहती है। पार्टी की निगाहें तेलंगाना, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु जैसे राज्यों में अपने पैर जमाने पर है।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी को केंद्रीय संगठन में भी अहम भूमिका के लिए प्रशिक्षित और तेजतर्रार प्रचारकों की जरूरत है। विजयवाड़ा की बैठक में भाजपा के अनुरोध पर विस्तृत विमर्श के बाद संघ ऐसे प्रचारकों की सूची भाजपा को दे  देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल संघ के सहयोग से भाजपा ने पूर्वोत्तर के राज्यों के बाद अब पश्चिम बंगाल में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। चुनावी सफलताओं में जमीनी स्तर पर संघ के प्रचारकों ने इस दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


त्रिपुरा में तो सुनील देवधर ने अपने दम पर दशकों पुरानी माकपा की सत्ता को उखाड़ फेंका। जबकि लोकसभा चुनाव से पहले संघ के प्रचारकों ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। अब भाजपा नेतृत्व दक्षिण के अहम राज्यों के लिए अभी से जी जान से जुटने की रणनीति बनाई है। इसी रणनीति को अमली जामा पहनाने के लिए संघ से 12 तेजतर्रार प्रचारकों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed