फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp defeat Odisha by poll and CM Naveen Patnaik happy with BJD victory

ओडिशा उपचुनाव: 2019 से पहले भाजपा को जबरदस्त झटका, BJD ने फेरा शाह की मेहनत पर पानी

Wed, 28 Feb 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
bjp defeat Odisha by poll and CM Naveen Patnaik happy with BJD victory

गुजरात और हिमाचल चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी को ओडिशा में जबरदस्त झटका लगा है। यहां बीजू जनता दल ने बारगढ़ जिले में बीजेपुर उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को हरा दिया है। पार्टी की उम्मीदवार रितु शाह को 41 हजार वोटों से जीत मिली है।  

विज्ञापन


रीता ने बीजेपी के उम्मीदवार अशोक पाणिग्रही और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणय साहू को करारी शिकस्त दी। 

बता दें कि बीजेपुर में उपचुनाव कांग्रेस एमएलए सुबल साहू के निधन के बाद कराया गया, इस सीट पर उनकी पत्नी रीता साहू बीजू जनता दल से प्रत्याशी थीं। यहां बीजेपी, बीजेडी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी।
विज्ञापन


इस जीत के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा 'बीजद पर भरोसा करने के लिए जनता का शुक्रिया। मुझे यकीन है कि हम 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हम जबरदस्त जीत हासिल करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 लोकसभा चुनाव के तहत पार्टी का जनाधार मजबूत करने के लिए राज्य में कई रैलियां कर चुके हैं। वहीं बीजेदी पिछले 17 सालों से राज्य की सत्ता पर काबिज है। ऐसे में इस हार से बीजेपी की राह 2019 के लिए और मुश्किल हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed