{"_id":"5912b4d44f1c1baa7c852b93","slug":"bjp-decided-manohar-parrikar-will-contest-from-panaji-sidharth-kuncalienker-willingly-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पणजी से उपचुनाव लड़ेंगे मनोहर पर्रिकर, सिद्धार्थ कुनकोलिंकर देंगे इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पणजी से उपचुनाव लड़ेंगे मनोहर पर्रिकर, सिद्धार्थ कुनकोलिंकर देंगे इस्तीफा
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 10 May 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से विचार विमर्श के बाद गोवा भाजपा ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पणजी से उपचुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर ने मार्च में गोवा के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के लिए रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
पर्रिकर राज्यसभा के सदस्य तो हैं लेकिन विधायक नहीं हैं, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री का पद संभालने के छह महीने के अंदर चुनाव लड़कर विधायक बनना पड़ता।
विज्ञापन
पणजी का प्रतिनिधित्व अभी विधायक सिद्धार्थ कुनकोलिंकर कर रहे हैं, जिन्होंने पर्रिकर के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए इस्तीफा देने के बाद 2014 में उपचुनाव लड़ा था। वह अपनी इच्छा से इस पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए हैं।
गोवा के भाजपा अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने बताया कि पर्रिकर पणजी से उपचुनाव लड़ेंगे जबकि सिद्धार्थ कुनकोलिंकर इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए हैं।