फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP criticised Delhi West Bengal and Odisha government for not joining Ayushman Bharat scheme

आयुष्मान भारत: दिल्ली, ओडिशा और बंगाल पर भाजपा का निशाना, कहा- यहां की सरकारों के कारण जनता को नहीं मिल रहा लाभ

Thu, 07 Apr 2022 06:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 07 Apr 2022 06:48 PM IST
सार

पात्रा ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सरकार की अपनी योजनाएं हो सकती हैं, लेकिन अगर ये राज्य आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं तो वहां के निवासियों को इससे मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
BJP criticised Delhi West Bengal and Odisha government for not joining Ayushman Bharat scheme
आयुष्मान भारत - फोटो : Twitter/@AyushmanNHA

विस्तार

भाजपा ने दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सरकारों पर 'आयुष्मान भारत' योजना को लेकर निशाना साधा है। भाजपा ने गुरुवार को इन राज्यों की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सरकारों के फैसले के कारण वहां की गरीब जनता केंद्र सरकार की इस योजना द्वारा दिए जाने वाले स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं ले पा रही है। 

विज्ञापन


एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार और भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इन राज्यों के अलावा अन्य सभी राज्यों के निवासी देश में कहीं भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। पात्रा ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सरकार की अपनी योजनाएं हो सकती हैं, लेकिन अगर ये राज्य आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं तो वहां के निवासियों को इससे मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री भारती पवार ने कहा कि अगर मुंबई के निवासी को दिल्ली जाते समय अचानक मेडिकल सुविधाओं की जरूरत पड़ती है तो वह इसका लाभ उठा सकता है, लेकिन अन्य राज्यों में दिल्ली के निवासी को इसका लाभ नहीं मिलेगा। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस संबंध में तीनों राज्यों को पत्र लिखा है, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने बुधवार को अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया था। इसे लेकर भाजपा ने सामाजिक न्याय पखवाड़ा (सामाजिक न्याय को समर्पित पखवाड़ा) शुरू किया है। इसके तहत भाजपा पखवाड़े के प्रत्येक दिन एक कल्याणकारी योजना को लेकर जनता को जानकारी देगी। इसमें केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के सदस्य इन योजनाओं के विभिन्न पहलुओं को आम जनता को बताते हैं। गुरुवार को 'आयुष्मान भारत' की बारी थी, इसी क्रम में दोनों भाजपा नेताओं ने ये जानकारी दी। 

पात्रा ने कहा कि अब तक लगभग 3.3 करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। वहीं, केंद्र सरकार अब तक इसे लेकर 38,000 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

'आयुष्मान भारत' प्रति वर्ष एक लाभार्थी परिवार को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करता है। पवार ने बताया कि  कि इस योजना के तहत 1,670 से अधिक बीमारियों को कवर किया जाता हैं। अब तक 17 करोड़ से अधिक लोगों को इस योजना के कार्ड वितरित किए जा चुके हैं और 25,800 अस्पताल इस योजना से जोड़े जा चुके हैं। 


पात्रा ने कहा कि भाजपा जवाबदेही में विश्वास करती है, और यही कारण है कि भाजपा के सदस्य देश भर के लोगों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें सरकार द्वारा उनके लाभ के लिए किए गए कार्यों के बारे में बता रहे हैं और जमीनी स्तर पर परिणामों का आकलन भी कर रहे हैं।संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की बात आगे बढ़ी है और हर घर तक पहुंची है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed