फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP continues election campaigning, Congress not showing early

चुनावी कैंपेन में भाजपा आगे, कांग्रेस नहीं दिखा रही जल्दी

Sun, 05 Aug 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
BJP continues election campaigning, Congress not showing early

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा चुनावी सभा और रैलियों में जुट गई है लेकिन कांग्रेस अभी शांत है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा ने सभी राज्यों में अपना चुनावी रथ निकाल दिया है। वहीं, कांग्रेस अभी तक इनमें से किसी भी राज्य में अपना चुनावी कैंपेन शुरू नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेठी, रायबरेली जीतने का दावा करते हुए योगी ने कहा- महागठबंधन होगा फेल
विज्ञापन


भाजपा ने शनिवार को राजस्थान में अपनी गौरव यात्रा को रवाना किया। अध्यक्ष अमित शाह और सीएम वसुंधरा राजे ने राजसमंद जिले की चारभुजाजी मंदिर में पूजा-पाठ कर यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले अन्य राज्यों में भी भाजपा अध्यक्ष ने मंदिरों में दर्शन के बाद रथ को रवाना किया है। वसुंधरा का भी 8 मंदिरों में जाने का कार्यक्रम है। वहीं, शिवराज सिंह मध्यप्रदेश में जगह-जगह अपनी जन आशीर्वाद यात्रा में मंदिरों में पूजा-पाठ कर रहे हैं। सीएम वसुंधरा राजे 40 दिनों की गौरव यात्रा से राज्य की 200 में से 165 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी। वह करीब 6054 किमी की यात्रा और 134 रैलियों को भी संबोधित करेंगी। हर लोकसभा क्षेत्र में सीएम की यात्रा पहुंचने से पहले स्थानीय भाजपा सांसद उप यात्रा निकालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में गौरव, मध्यप्रदेश में जन आशीर्वाद, छत्तीसगढ़ में विकास यात्रा 

तीनों राज्यों में रथ यात्रा से पहले मंदिर में पूजा-पाठ और दर्शन

 
राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं। भाजपा ने इस बार 180 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पिछली बार उसे यहां 163 सीटें मिली थीं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार से हमारी सरकार ने काम किया है, उससे मुझे भरोसा है कि यहां की जनता एक बार फिर कमल के फूल की सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी। राहुल गांधी और कांग्रेस हमारे 4 साल का हिसाब मांगती है, इस देश की जनता तो आपसे आपकी चार पीढ़ियों का हिसाब मांग रही है। देश की सुरक्षा का सवाल है, पर कांग्रेस को असम के एनआरसी मुद्दे पर वोटबैंक दिखाई दे रहा है। राहुल गांधी एनआरसी पर अपना स्टैंड क्यों नहीं क्लीयर कर रहे हैं। 
 
यह भी पढ़ें: लोकसभा 2019: दलित-ओबीसी विधेयकों पर समर्थन से भाजपा को हो सकता है फायदा

वहीं, भाजपा ने राजपूत वोटरों को साधने के लिए उनके गढ़ राजसमंद को चुना। वसुंधरा ने महाराणा प्रताप, राणा कुंभा, भामाशाह, पन्ना धाय को नमन कर मकसद भी साफ कर दिया। 

छत्तीसगढ़: विकास यात्रा का पहला चरण पूरा, दूसरा फेज 30 अगस्त से 

BJP continues election campaigning, Congress not showing early
यह भी पढ़ें : कौन बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री, चुनाव के बाद तय करेंगे राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चुनाव से करीब 6 महीने पहले 5 जून को ही अपनी विकास रथ यात्रा निकाल दी। पहले चरण में सीएम रमन सिंह का रथ 8 जिलों से गुजरा था। अब रमन सिंह इसका दूसरा चरण 30 अगस्त से शुरू करेंगे। इस बार वे 65 विधानसभाओं को कवर करेंगे। वहीं, कांग्रेस ने राज्य में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त के मौके पर जंगल सत्याग्रह का ऐलान किया है। 

एमपी:शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा दो चरणों में 55 दिन चलेगी 

मध्यप्रदेश में 14 जुलाई को अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में पूजा-पाठ कर जन आशीर्वाद रथ यात्रा की शुरुआत की। इसके जरिए शिवराज प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। ये यात्रा दो चरणों में 55 दिन चलेगी। शिवराज सिंह सप्ताह में 4 दिन रथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:  भाजपा के खिलाफ 9 अगस्त से 'नफरत छोड़ो यात्रा' निकालेगी कांग्रेस

राजस्थान, मध्यप्रदेश में राहुल जल्द शुरू करेंगे कांग्रेस का चुनावी कैंपेन 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 31 जुलाई को मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की थी। इसमें तय हुआ कि राहुल ओंकारेश्वर से चुनाव कैंपेने की शुरुआत करेंगे। इससे पहले वह ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। वह जल्द ही राजस्थान में भी कैंपेन की शुरुआत करने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed