फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath interview expect Opposition alliance to be flop

अमेठी, रायबरेली जीतने का दावा करते हुए योगी ने कहा- महागठबंधन होगा फेल

Sun, 05 Aug 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath interview expect Opposition alliance to be flop

2019 के महाचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति साध रही हैं। ऐसे में भाजपा को घेरने के लिए विपक्ष का गोलबंद होना कितना सार्थक होगा ये एक बड़ा सवाल है। लेकिन यूपी में योगी सरकार को उम्मीद है कि विपक्ष का महागठबंधन उनकी ताकत कम नहीं कर सकता। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि ये संभव ही नहीं महागठबंधन सफल हो! योगी आदित्यनाथ को लगता है कि राहुल की रणनीति में ममता, अखिलेश, मायावती सरीखे नेता अपनी भागीदारी नहीं देंगे। 

विज्ञापन


योगी को उम्मीद है कि वो आने वाले चुनाव में रायबरेली, अमेठी भी जीतने वाले हैं। महागठबंधन पर अपना लॉजिक बताते हुए योगी इस फ्लॉप होने का दावा कर रहे हैं। एक मीडिया संस्थान द्वारा पूछे गए कई सवालों पर योगी ने यूपी जीतने की कई संभावनाएं गिनाईं। 
विज्ञापन


योगी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में शुरुआत से ही एनडीए का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) और नरेंद्र मोदी का नेतृत्व निर्धारित था। एनडीए के सीएमपी बनाने के दौरान सभी पार्टियां मौजूद थी, जिस वजह से चुनाव को लेकर हमारे आम मुद्दे और सभी साझेदार राजनैतिक पार्टियों के क्षेत्र के हितों में किसी प्रकार का कोई भ्रम नहीं था। इसलिए वो गठबंधन एक मजबूत और पूर्व नियोजित गठबंधन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बीजेपी ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया, जिसके बाद एनडीए ने सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार यह एक पूर्ण गठबंधन था। मैंने यूपी के सभी 75 जिलों में खुद जाकर बीजेपी के लिए उपयुक्त माहौल देखा। जनता बीजेपी को वापस सत्ता में लाने के लिए राष्ट्रीय मुद्दों और नरेंद्र मोदी को वोट देगी और निःसंदेह बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ 2019 में सत्ता में लौटेगी।


एक जवाब में योगी ने कहा कि फिर बीजेपी शानदार प्रदर्शन करेगी और हम रायबरेली और अमेठी दोनों सीटें जीतेंगे। कांग्रेस पहले भी अमेठी हार चुकी है और इस बार वे ये दोनों सीटें गंवा देगी। राज्य के लोगों ने पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार, दंगें और अराजकता को को सहा है और हर कोई सुशासन, शांति और सुरक्षा चाहता है। यूपी में हमारी सरकार ने एक साल में सपा सरकार के पांच साल के मुकाबले सौ गुना ज्यादा काम किया है। इसलिए 2014 लोकसभा चुनाव में हमारे लिए मतदान करने वाले सभी लोग फिर से भाजपा को ही वोट देंगे। इसी के साथ पिछली बार जो लोग दूसरी पार्टियों के झांसे में आ गए थे, वे भी हमें समर्थन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed