फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth Congress will take out nafrat chhodo yatra from Sabarmati against BJP

भाजपा के खिलाफ 9 अगस्त से 'नफरत छोड़ो यात्रा' निकालेगी कांग्रेस

Sun, 05 Aug 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress will take out nafrat chhodo yatra from Sabarmati against BJP
फाइल फोटो

भारतीय युवा कांग्रेस भाजपा की 'ध्रुवीकरण की राजनीति' के खिलाफ आगामी नौ अगस्त से साबरमती से 'नफरत छोड़ो-गांधी सन्देश यात्रा' निकालने जा रही है। इसका समापन स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर दिल्ली में राजघाट पर एक सर्वधर्म सभा के साथ होगा।

विज्ञापन


'भारत छोड़ो आंदोलन' के 76 वर्ष पूरा होने के मौके पर निकाली जाने वाली युवा कांग्रेस की यह यात्रा गुजरात से शुरू होने के बाद राजस्थान और हरियाणा होते हुए 14 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी। युवा कांग्रेस इस यात्रा के लिए एक खास तरह का रथ भी तैयार करा रही है, जिस पर नफरत के खिलाफ संदेश के साथ महात्मा गांधी के कुछ कथन भी अंकित होंगे।
विज्ञापन


भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा, 'समाज को बांटा जा रहा है ताकि असल मुद्दों से जनता को भटकाया जा सके। हम 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर भाजपा की इस ध्रुवीकरण वाली राजनीति को जनता के सामने बेनकाब करने के लिए यह यात्रा निकालने जा रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा, शांति और भाईचारे के सबसे बड़े प्रतीक हैं। हम उनसे पहचान रखने वाले साबरमती से यह यात्रा शुरू करके यही संदेश देना चाहते हैं कि मौजूदा सरकार गांधी के रास्ते से देश और समाज को भटकाने की कोशिश कर रही है।' 

यादव के अनुसार, इस यात्रा का समापन 14 अगस्त को राजघाट पर सर्वधर्म सभा के साथ होगा, जिसमें विभिन्न समुदायों के धर्मगुरू, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा, 'इस यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले शहरों और कस्बों में हम सभाएं भी करेंगे।' 

बता दें कि यह यात्रा राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरेगी। राज्य में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में युवा कांग्रेस ने इस यात्रा के माध्यम से वसुंधरा सरकार को भी घेरने की योजना बनाई है।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, 'राजस्थान में चुनाव होने वाला है और इससे पहले हम इस यात्रा के माध्यम से राज्य की जनता को बताएंगे कि वसुंधरा राजे सरकार में राज्य की छवि किस कदर खराब हुई है।' 


उन्होंने कहा, 'दलितों को पीटा जा रहा है, भीड़ द्वारा हत्या हो रही है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है, लेकिन वसुंधरा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इन सब मुद्दों को जनता के बीच उठाना है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed