फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP conspiring to make Mumbai a Union Territory, claims Raut, says he has proof

मुंबई को केंद्र शासित राज्य बनाने की तैयारी! : राउत ने लगाया भाजपा पर साजिश का आरोप, बोले- मेरे पास सबूत 

Fri, 08 Apr 2022 02:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Apr 2022 02:13 PM IST
सार

मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी नेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा था।

विज्ञापन
BJP conspiring to make Mumbai a Union Territory, claims Raut, says he has proof
sanjay raut - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को मुंबई को लेकर बड़ा दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मुंबई को एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रच रही है। मुंबई को केंद्र शासित राज्य बनाने के प्रयासों के अपने पास सबूत होने का भी राउत ने दावा किया। राउत ने कहा कि इस आशय का एक प्रजेंटेशन भी केंद्रीय गृह मंत्रालय में प्रस्तुत किया गया है।  

विज्ञापन


मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी नेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा था। मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बारे में एक प्रस्तुति (इस समूह द्वारा) एमएचए को दी गई है। बैठकें हुई हैं और इस उद्देश्य के लिए धन एकत्र किया जा रहा है। यह सब पिछले दो महीनों से चल रहा है और मैं जो यह कह रहा हूं उसे साबित करने के लिए मेरे पास सबूत हैं। मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) भी इस घटनाक्रम से वाकिफ हैं।
विज्ञापन


सोमैया जा सकते हैं इस मामलें अदालत
राउत ने दावा किया कि अगले कुछ महीनों में किरीट सोमैया के नेतृत्व वाला समूह यह कहते हुए कोर्ट जा सकता है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम हो गया है, इसलिए महानगर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए। राउत ने कहा कि सोमैया इससे पूर्व मराठी को स्कूलों में अनिवार्य भाषा बनाने के राज्य सरकार के निर्णय को भी चुनौती दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, दशकों तक दोस्त रहे शिवसेना-भाजपा के बीच इन दिनों जबर्दस्त घमासान चल रही है। राउत व सोमैया के बीच जुबानी जंग अदालत तक पहुंच चुकी है। राउत ने सोमैया पर आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए चंदा जुटाने व उसमें धांधली के आरोप लगाए हैं। इस मामले में एक पूर्व सैन्यकर्मी ने मुंबई के ट्रॉम्बे थाने में सोमैया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed