फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP, Congress workers clash in Ahmedabad amid row over Rahul's remarks

Gujarat: राहुल गांधी के 'हिंदू नहीं' वाले बयान को लेकर भिड़े BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर

Tue, 02 Jul 2024 07:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Jul 2024 07:42 PM IST
सार

Gujarat: लोकसभा सांसद राहुल गांधी के 'हिंदू नहीं' वाले बयान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता अहमदाबाद के पालदी इलाके में आपस में भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
BJP, Congress workers clash in Ahmedabad amid row over Rahul's remarks
राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा की गई कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी के खिलाफ मंगलवार अहमदाबाद में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गुजरात कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कार्यकर्ता ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। 

विज्ञापन


हिंसा के लिए एक-दूसरे को ठहराया जिम्मेदार
शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि हिंसक झड़प और पथराव के बाद पालदी इलाके में घटनास्थल से दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया। भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हमला करने का आरोप लगाया। जबकि विपक्षी पार्टी के नेताओं ने हिंसा शुरू करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय से कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
स्थानीय टीवी चैनलों के वीडियो में कांगरेस के गुजरात मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से मारपीट करते हुए दिखाया गया है। कुछ लोगों को एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते देखा गया। पुलिस ने दखल देने का प्रयास किया। हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

राहुल गांधी ने लोकसभा में क्या कहा था
लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी ने कहा था कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे चौबीस घंटे हिंसा और नफरत फैलाने में लगे हुए हैं। राहुल गांधी भाजपा पर निशाना साध रहे थे। बाद में इस पर विवाद खड़ा हो गया। 


वीएचपी-बजरंग दल के सदस्यों ने फाड़े कांग्रेस के बैनर-पोस्टर
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के सदस्य सोमवार की रात गुजरात कांग्रेस के मुख्यालय में घुसे और विरोध करने के लिए उन्होंने राहुल गांधी के पोस्टर पर दूसरा पोस्टर चिपकाया और काला पेंट छिड़क दिया। हालांकि, मुख्य परिसर में ताला लगा हुआ था। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पार्टी के बैनर फाड़ दिए और इमारत के मुख्य द्वार के पास राहुल गांधी की तस्वीरों को विरूपित किया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed