फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp congress Politics amidst Kharge mentioned Bihar SIR said government can go to any extent of immorality

BJP vs CONG: जश्न-ए-आजादी के बीच सियासत, बिहार और SIR का जिक्र कर बोले खरगे- भाजपा अनैतिकता की किसी भी हद तक..

Fri, 15 Aug 2025 01:46 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 15 Aug 2025 01:46 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर सत्ता में बने रहने के लिए अनैतिक कदम उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में विपक्षी वोट काटे जाने और जीवित लोगों को मृत घोषित करने की बात कही। 

विज्ञापन
bjp congress Politics amidst Kharge mentioned Bihar SIR said government can go to any extent of immorality
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा किसी भी हद तक अनैतिक कदम उठा सकती है। खरगे ने दावा किया कि देशभर में चुनाव से जुड़े बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर प्रक्रिया को उदाहरण देते हुए कहा कि इसमें विपक्ष के वोट खुलेआम काटे जा रहे हैं और जो लोग जीवित हैं उन्हें मृत घोषित किया जा रहा है।

विज्ञापन

खरगे ने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा को 65 लाख लोगों के वोट काटने पर कोई आपत्ति नहीं है। इससे साफ है कि इस प्रक्रिया से किसे फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि यह केवल चुनाव जीतने की लड़ाई नहीं है बल्कि भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की जंग है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग यह बताने को तैयार नहीं है कि किनके वोट काटे जा रहे हैं और किस आधार पर।

विज्ञापन


जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ इतने खुले तौर पर इस्तेमाल किया गया है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय को भी इन्हें आईना दिखाना पड़ा। खरगे ने कहा कि सत्ता पक्ष का यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा है।


ये भी पढ़ें- महिला सुरक्षा को लेकर ओडिशा सीएम सख्त, बोले- कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस को दिए पूरे अधिकार

विदेश नीति पर भी सवाल
खरगे ने कहा कि भारत ने ‘गुटनिरपेक्ष नीति’ की वजह से जो विशेष स्थान हासिल किया था, वह अब खो चुका है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस सपने के साथ इस देश को आजाद कराया था, वह सपना आज हमसे दूर जा रहा है। यह स्थिति देश के लोकतंत्र और भविष्य दोनों के लिए चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें- 'आजादी को जिंदा रखने के लिए हमें त्याग करना होगा', स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

लोकतंत्र बचाने की अपील
अपने संबोधन में खरगे ने देशवासियों से अपील की कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक संघर्ष नहीं है, बल्कि देश की आत्मा को बचाने की लड़ाई है। खरगे ने जोर देकर कहा कि सत्ता के लालच में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed