फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP complains to EC against congress vice president Rahul Gandhi

राहुल के 'हाथ' वाले बयान पर बिफरी बीजेपी, चुनाव आयोग में की शिकायत

Sat, 14 Jan 2017 12:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
BJP complains to EC against congress vice president Rahul Gandhi

कांग्रेस के जन संवेदना सम्मेलन में राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के चिन्ह को भगवान शिव, गुरू नानक, गौतम बुद्ध, इस्लाम और महावीर से जोड़कर बताया। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा करते समय यह कहा था कि कोई भी राजनीतिक पार्टी धर्म के नाम पर चुनाव प्रचार नहीं करेगी, वरना उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जायेगी। शिकायत में बीजेपी ने चुनाव आयोग से कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में जन सवेंदना सम्मेलन में धर्मिक भावनाओं को बढ़काने वाला भाषण दिया है। 

विज्ञापन

जनप्रतिनिधि कानून 1951 का उल्लघंन

BJP complains to EC against congress vice president Rahul Gandhi
जिसमें उन्होनें जनप्रतिनिधि कानून 1951 का उल्लघंन किया है साथ ही उन्होनें चुनाव आचार संहिता को भी तोड़ा है। चुनाव आयोग के पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी राजनीतिक पार्टी को धर्म के नाम पर वोट न लेने के निर्देश जारी किये थे। भाजपा ने ये भी आरोप लगाया था कि राहुल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी उल्लघंन किया है।

बुधवार को जन संवेदना सम्मेलन में राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि नेशनल कांग्रेस पार्टी का चिन्ह लोगों के दिमाग में भगवान शिव, गुरू नानक, गौतम बुद्ध, इस्लाम और महावीर की तस्वीर बनाता है। सम्मेलन के दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हथेली के चिन्ह का फोटो में कई धर्म के भगवान संबध रखे है।

कांग्रेस के चिन्ह में इस्लाम, हिन्दू और अन्य धर्म दिखते है

BJP complains to EC against congress vice president Rahul Gandhi
उन्होनें अपने भाषण में कहा कि  एक दिन मैनें कांग्रेस के चिन्ह में भगवान शिव की फोटो को देखा। मुझे ये बहुत ही आश्चर्यजनक लगा तो फिर मैने दूसरी फोटो देखी तो उस कांग्रेस के चिन्ह में गुरू नानक देव की फोटो नजर आई। उन्होनें आगे कहा की कुछ चिन्ह की फोटो में मुझे गौतम बुद्ध और महावीर की भी फोटो नजर आई।

आगे कांग्रेस उपाध्क्ष ने कहा कि ये देखने का बाद उन्होंने कांग्रेस नेता करण सिंह से पुछा कि कांग्रेस के चिन्ह में इस्लाम, हिन्दू जैसी सभी प्रकार के धर्म क्यों दिख रहे है। इस पर करण सिंह ने उन्हें बताया कि इसका मतलब वर्तमान की स्थिति से डरो मत, सच पर विश्वास रखो। 

राहुल गांधी के इस बयान की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई। इसके बाद बीजेपी इस बयान को लेकर हरकत में आई। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सिंबल को धर्म से जोड़ना न सिर्फ चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लघंन है बल्कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अवेहलना करता है। इसी बयान का आधार बनाकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए इसे संज्ञान में लेने का अनुरोध किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed