फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP claims In 100 days government has changed picture of Delhi, got freedom from politics of excuses

100 Days: भाजपा का दावा- सौ दिन में सरकार ने बदली दिल्ली की तस्वीर, बहानेबाजी की राजनीति से मिली मुक्ति

Thu, 29 May 2025 05:00 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 29 May 2025 05:00 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार के 10 साल के कुशासन के बाद उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंका और दिल्ली के विकास की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपी। इसके बाद बनी रेखा गुप्ता सरकार ने अपने सौ दिनों में ही जनता को यह विश्वास दिला दिया है कि यह सरकार उनके लिए काम करने के लिए बनी है।

विज्ञापन
BJP claims In 100 days government has changed picture of Delhi, got freedom from politics of excuses
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की नई रेखा गुप्ता सरकार के सत्ता में सौ दिन पूरे होने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने दावे पेश किए हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि रेखा गुप्ता सरकार अपने कार्यकाल के पहले सौ दिनों में ही 'जनता के लिए  काम करने वाली सरकार' की छवि पेश करने में सफल रही है। जनता को पिछले दस वर्षों की केवल आरोप लगाने और झूठ बोलने की गंदी राजनीति से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि सौ दिन किसी सरकार के कार्यकाल के लिहाज से बहुत अधिक नहीं होता, लेकिन इस अल्प अवधि में ही सरकार ने हर वर्ग की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सरकार पर अहम मोर्चों पर असफल होने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार के 10 साल के कुशासन के बाद उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंका और दिल्ली के विकास की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपी। इसके बाद बनी रेखा गुप्ता सरकार ने अपने सौ दिनों में ही जनता को यह विश्वास दिला दिया है कि यह सरकार उनके लिए काम करने के लिए बनी है। यह सरकार उनकी उन उम्मीदों पर खरी उतरेगी जिनकी उन्हें उम्मीद है। 
विज्ञापन


रेखा गुप्ता सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि अब तक केजरीवाल अपनी हर विफलता को छुपाने के लिए कभी केन्द्र सरकार और कभी भाजपा पर आरोप लगाते थे, अधिकारियों पर आरोप लगाते थे, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार ने आरोपों की राजनीति को पीछे छोड़ते हुए केवल जनता के लिए काम करने को अपना मूलमंत्र बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ दिन में किए ये बड़े काम
सचदेवा ने कहा कि पहले सौ दिनों में ही गरीबों-बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या यमुना की गंदगी रही है, लेकिन सरकार ने यमुना में गिरने वाले नालों पर एसटीपी बनाने का काम शुरू कर दिया है। 

इसके अलावा 400 देवी बसें चलाई गई हैं। दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों में जीपीएस लगा कर झुग्गी क्लस्टर में जल व्यवस्था सुधारी गई है। समर एक्शन प्लान लाकर पूरी दिल्ली की जल सप्लाई में भी सुधार लाया गया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का विकास शुरू कर दिया गया है ,यहां लोगों को दवा के साथ सभी स्वास्थ्य जांच एवं एक्स-रे की सुविधा मुफ्त मिलेगी। दिल्ली की सड़कों पर परिवर्तन साफ दिख रहा है। महिला सम्मान राशि पर नीतिगत निर्णय हो गया है। सरकार द्वारा लाये दिल्ली शिक्षा एक्ट से अभिभावकों की उम्मीद बढ़ी है। 

ये भी पढ़ें: MEA: 'आतंकियों को सौंपे और पीओके खाली करें', पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर विदेश मंत्रालय की दो टूक


हर मोर्चे पर असफल रही सरकार- विपक्ष
केजरीवाल सरकार में नंबर दो रहे मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि पिछली सरकार द्वारा किए गए सभी विकास कार्य समाप्त कर दिए गए हैं। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बिजली-पानी की सप्लाई में कटौती की जा रही है। मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए गए, लेकिन इनमें काम करने वालों को कोई नौकरी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को पेंशन और गैस सिलेंडर भी नहीं दिए गए हैं।

कांग्रेस ने कहा, केवल घोषणाएं कर रही सरकार
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। उन्होंने कहा है कि यह सरकार भी केजरीवाल की तरह केवल घोषणाएं करती हुई दिखाई दे रही है, वह काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले आज भी शीला दीक्षित के समय वाली दिल्ली को याद कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जनता के लिए बेहतर कामकाज करने की उम्मीद जाहिर की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed