फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Chief JP Nadda holds roadshow in West Tripura ahead of assembly polls

Tripura Polls: रोड शो के दौरान कांग्रेस-सीपीएम पर बरसे नड्डा, बोले- भाजपा शासन में नहीं हुई राजनीतिक हत्या

Thu, 12 Jan 2023 03:37 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 12 Jan 2023 03:37 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और सीपीएम दोनों भ्रष्टाचार में पारंगत हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में कोरोना महामारी के बाद भी भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।

विज्ञापन
BJP Chief JP Nadda holds roadshow in West Tripura ahead of assembly polls
JP Nadda - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले में रोड शो किया। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी रोड शो में शामिल हुए।

विज्ञापन


इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और सीपीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में पारंगत हैं। नड्डा ने कहा कि सीपीएम के शासन में लंबे समय तक त्रिपुरा को उपेक्षा का सामना करना पड़ा था। जबकि कांग्रेस की सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार का राज था और जबरन वसूली चलती थी। वहीं, मोदी सरकार में कोरोना महामारी के बाद भी भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार में हेलिकॉप्टर खरीद में भ्रष्टाचार, पनडुब्बी, हवाई जहाज और बुलेटफ्रूफ में भी भ्रष्टाचार होता था। आज भारत का रक्षा निर्यात 534 फीसदी बढ़ गया है। भारत देने वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के शासन में कोई राजनीतिक हत्या नहीं हुई
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वामपंथियों के शासन काल में त्रिपुरा में नियमित रूप से दुष्कर्म, उगाही और अन्य भ्रष्ट गतिविधियां दिखाई देती थीं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्य में ये सभी अवैध गतिविधियां खत्म हो गईं। यहां तेजी से विकास हो रहा है। जेपी नड्डा ने दावा किया कि भाजपा के शासन में त्रिपुरा में कोई राजनीतिक हत्या नहीं हुई है। उन्होंने राज्य की जनता से फिर से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।


त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए इसी साल चुनाव होना है। पिछले चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत के साथ राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी। इसके साथ ही राज्य में करीब तीन दशक से चल आ रहा वाम दलों का शासन खत्म हो गया था। भाजपा दोबारा राज्य की सत्ता में बने रहने के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed