Karnataka: 'भारत आगे बढ़ गया और पाकिस्तान जहां था, वहीं रह गया', जेपी नड्डा ने कर्नाटक में भरी हुंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को हुबली पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पहले जब भी दुनिया का कोई देश भारत की बात करता था तो भारत और पाकिस्तान कहता था। आज दुनिया का कोई भी देश भारत की बात करता है तो साथ में पाकिस्तान की बात नहीं करता है, क्योंकि भारत आगे बढ़ गया और पाकिस्तान जहां था, वहीं रह गया। आज दुनिया में सारे देश की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। इसके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था स्थायी रूप से आगे बढ़ रही है। आज ये हमारी ताकत है।
#WATCH | "De-hyphenation of India and Pakistan. Whenever any country spoke of India, it used to say "India-Pakistan." Today, none of the countries mentions Pakistan, when it speaks of India. It's because India moved ahead and Pakistan remained where it was..," says BJP national… pic.twitter.com/9ObeDpKuuT
— ANI (@ANI) April 18, 2023
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 70 साल के शासन में सिर्फ विभाजन, विभाजन, विभाजन और विभाजन ही देखने को मिला है। समाज को जितना हो सके विभाजित किया गया, उत्तर-दक्षिण, भाषा, जाति, पंथ, धर्म- हर आधार पर विभाजन की कोशिश की गई। तथ्य यह है कि विभाजित करके अब वे खुद अब विभाजित हो गए हैं। भाजपा विविधता में एकता है। हम क्षेत्रीय भावनाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही राष्ट्रीय आकांक्षा को हमेशा ध्यान में रखा जाता है।
#WATCH | "The 70 years of Congress (rule) - division, division, division and division. Divide society as much as you can --- north-south, language, caste, creed, religion. The fact is, by dividing and dividing, they themselves are divided now...BJP is unity in diversity. We… pic.twitter.com/yhkFomgLYn
— ANI (@ANI) April 18, 2023