फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP challenged congress to give support in parliament for construction of Ram Temple

आखिर किसके होंगे श्री राम, भाजपा ने कांग्रेस को दी मंदिर निर्माण पर संसद में समर्थन देने की चुनौती

Sun, 16 Sep 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Sep 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
BJP challenged congress to give support in parliament for construction of Ram Temple
श्री राम और अयोध्या का राम मंदिर लंबे समय से राजनीतिक परिदृश्य में एक चुनावी मुद्दा मात्र बन कर रह गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने राम मंदिर निर्माण को प्रमुख मुद्दा बनाया था। हालांकि, विपक्षी दलों ने भी कई बार इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश की लेकिन, भाजपा की तुलना में सफलता किसी को नहीं मिल सकी। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को एक बयान देकर 'श्री राम' को अपने पाले में खींचने का प्रयास किया। जिस पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में समर्थन देने की चुनौती दी है।  
विज्ञापन


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को कहा था कि यदि कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल करती है तो राम पथ गमन का निर्माण करवाएगी। इस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने जवाबी हमला करते हुए कांग्रेस से संसद में राम मंदिर निर्माण पर समर्थन देने की बात कही। झा ने कहा, ‘दिग्विजय सिंह खुद राज्यसभा के सदस्य हैं, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह इधर-उधर की बात करने के बजाए राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर संसद में अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा क्यों नहीं करते।’  
विज्ञापन


झा ने कहा कि राम मंदिर का मामला अदालत में विचाराधीन है और इस पर निर्णय अदालत करेगी। लेकिन हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग आपसी सहमति से इस मामले को सुलझा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed