फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP CEC to meet on September 30 to discuss candidates for upcoming elections

चुनावी तैयारी : 30 सितंबर को हो सकती है भाजपा सीईसी की बैठक, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तय होगी रणनीति

Thu, 28 Sep 2023 07:04 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 07:04 PM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 30 सितंबर को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी की संभावना है। जिसमें पांचों राज्यों की चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
BJP CEC to meet on September 30 to discuss candidates for upcoming elections
भाजपा सीईसी की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सूत्रों की माने तो आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हो सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीईसी की यह बैठक 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत प्रमुख नेता चुनाव समिति के अन्य सदस्यों के साथ बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, भाजपा ने 13 सितंबर को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनावों पर चर्चा के लिए केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अब लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
17 अगस्त को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। वहीं तीन दिन पहले (25 सितंबर) को दूसरी सूची जारी की गई थी। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी और प्रह्लाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास सीट से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की रणनीति तैयार
इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए भाजपा व्यापक रणनीति से आगे बढ़ रही है। भाजपा ने इन चुनावी राज्यों की सभी सीटों को ए, बी, सी और डी में वर्गीकृत किया गया है।

श्रेणी ए में वे सीटें शामिल हैं जहां पार्टी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रेणी बी में भाजपा की जीत और हार के मिश्रित ट्रैक रिकॉर्ड वाली सीटें शामिल हैं। जबकि श्रेणी सी उन सीटों का प्रतिनिधित्व करती है,जहां पार्टी अपेक्षाकृत कमजोर है। इसके विपरीत, श्रेणी डी सीटों पर पिछले तीन चुनावों में लगातार भाजपा की हार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed