फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP candidate Dhurjati Saha dies in election violence

पश्चिम बंगाल: चुनावी हिंसा के शिकार भाजपा प्रत्याशी धुरजाती साहा की मौत

Thu, 23 Sep 2021 03:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Sep 2021 03:02 AM IST
सार

बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच खासा तनातनी की स्थिति रही। इस दौरान खूनी हिंसा भी खूब हुई इसमें कई कार्यकर्ताओं की मौत भी हुई।

विज्ञापन
BJP candidate Dhurjati Saha dies in election violence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा में कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले में घायल पराजित भाजपा उम्मीदवार की बुधवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। दक्षिण 24 परगना जिले के प्रत्याशी की पत्नी और बेटे ने इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मागरहाट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी धुरजाती साहा को मतगणना वाले दिन 2 मई को हुए हमले में सिर में गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय टीएमसी विधायक गियासुद्दीन मोल्ला ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि साहा पर किसने हमला किया था, क्योंकि वह उस समय मतगणना केंद्र के अंदर थे।
विज्ञापन


साहा की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने बताया कि उन पर स्थानीय टीएमसी विधायक के समर्थकों ने ही हमला किया था, जब देखा कि साहा मतों की गिनती में पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाएंगे। उल्लेखनीय है कि चुनावी हिंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने 19 अगस्त को चुनावों के दौरान हत्या और दुष्कर्म के सभी मामलों की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed