{"_id":"5cf6fc93bdec2207014a2295","slug":"bjp-can-send-subrahmanyam-jaishankar-to-rajya-sabha-from-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयशंकर को गुजरात तो पासवान को बिहार से राज्यसभा भेज सकती है भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जयशंकर को गुजरात तो पासवान को बिहार से राज्यसभा भेज सकती है भाजपा
Wed, 05 Jun 2019 05:11 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 05 Jun 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
एस जयशंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विदेश मंत्री एस जयशंकर को गुजरात से राज्यसभा भेज सकती है। जयशंकर के अलावा भाजपा केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को बिहार से अपना उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा की राज्यसभा में तीन सीटें खाली हो गई हैं।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा रविशंकर प्रसाद इस बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। शाह और ईरानी गुजरात जबकि प्रसाद बिहार से राज्यसभा सांसद थे। माना जा रहा है कि लोजपा अध्यक्ष को बिहार जबकि विदेश मंत्री जयशंकर को गुजरात से भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है।
विज्ञापन
गुजरात के अलावा बिहार में भी भाजपा को बहुमत हासिल है, इसलिए जयशंकर और पासवान का राज्यसभा पहुंचना तय माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा जयशंकर को उनके गृह राज्य तमिलनाडु से भी राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है। तमिलनाडु में भाजपा की सहयोगी एआईएडीएमके सत्ता में है।
विज्ञापन