फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP blames BJP on Sidhus statement Congress insults South India

सिद्धू के बयान पर भड़की भाजपा, कहा- दक्षिण भारत का अपमान करती है कांग्रेस

Mon, 15 Oct 2018 03:51 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
BJP blames BJP on Sidhus statement Congress insults South India
GVL Narsimha Rao

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस हमेशा दक्षिण भारत का अपमान करती रही है। यह बात कई बार सामने आई है, पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को दक्षिण भारत के लोगों का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन


उन्हें पाकिस्तान पसंद हो सकता है इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं हो सकती है, लेकिन इसके लिए उन्हें भारत और विशेष कर दक्षिण भारत के लोगों का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए। राव ने कहा कि अगर दक्षिण भारत ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया होता तो आज कांग्रेस भारत के राजनीतिक परिदृश्य में कहीं नहीं होती।
विज्ञापन


दक्षिण भारत के सहयोग के कारण ही वह राष्ट्रीय परिदृश्य में कई वर्षों तक प्रमुखता से बनी रही। लेकिन आज कांग्रेस उसी दक्षिण भारत का अपमान कर रही है, इससे उनकी मानसिकता का परिचय मिलता है। राव ने कहा कि सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के साथ भी यही नफरत दिखाई थी। उन्होंने नरसिम्हा राव का दाह संस्कार भी दिल्ली में नहीं करने दिया। ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि वे दक्षिण भारत से आते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने कहा कि राहुल गांधी को नरसिम्हा राव के साथ किये गए शर्मनाक व्यवहार के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। भारत के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले राव को कांग्रेस के द्वारा वह सम्मान कभी नहीं दिया गया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को तत्काल सिद्धू को पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। 

भाजपा नेता का यह बयान नवजोत सिंह सिद्धू के उस बयान के बाद आया है जिसमें कथित तौर पर उन्होंने पाकिस्तान को बेहतर बताया था। उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारत में रहना उनके लिए बहुत मुश्किल है जबकि पाकिस्तान में वे कंफर्टेबल महसूस करते हैं। 


राव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को गुजरात से भागने के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई, इससे कांग्रेस की समाज को तोड़ने वाली मानसिकता का पता चलता है। कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर के लोगों ने उन्हें वहां से भागने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ो राहुल गांधी का नया नारा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत विरोधी काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज अनालिटिका के साथ मिलकर यह समझा कि किस तरह एक जाति को दूसरी जाति के लोगों के साथ टकराव कराया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed