फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attacks Rahul's statement in America, Ravi Shankar says - he is defaming India abroad

Rahul vs BJP: अमेरिका में राहुल के बयान पर भाजपा हमलावर, रविशंकर बोले- वे विदेश में भारत को बदनाम कर रहे

Wed, 11 Sep 2024 05:40 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 11 Sep 2024 05:40 PM IST
सार

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तब भारत को बदनाम करते हैं। साथ ही भारत विरोधी तत्वों का सहयोग करते हैं। सिख फॉर जस्टिस ने उनके बयान का समर्थन किया है। वह विपक्ष के नेता हैं और पता नहीं क्या-क्या बोलते हैं।

विज्ञापन
BJP attacks Rahul's statement in America, Ravi Shankar says - he is defaming India abroad
रविशंकर प्रसाद, राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राहुल गांधी के आरक्षण रद्द करने को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा लगातार हमलावर है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तब भारत को बदनाम करते हैं। साथ ही भारत विरोधी तत्वों का सहयोग करते हैं। सिख फॉर जस्टिस ने उनके बयान का समर्थन किया है। वह विपक्ष के नेता हैं और पता नहीं क्या-क्या बोलते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में सिख रेजीमेंट है। उसका सरकार सहयोग करती है। हॉकी और अन्य खिलाड़ी हैं। सेना, ब्यूरोक्रेसी, आर्मी, पुलिस में हैं, उनका पूरा सहयोग किया जाता है। राहुल ने कह दिया कि उनको पगड़ी पहनने का अवसर नहीं मिलता, वे सुरक्षित नहीं हैं? राहुल गांधी का बयान गैर जिम्मेदाराना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका में उनको कोई भारत का शुभचिंतक सदस्य नहीं मिला। 22 सितंबर को 24 हजार लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुनने आएंगे। राहुल गांधी जब भी विदेश जाएंगे भारत का अपमान करेंगे। वे आरक्षण समाप्त करने की बात कहते हैं, तो चह जान लें कि आरक्षण कभी समाप्त नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस में महिलाओं को सम्मान न मिलने के बयान पर रविशंकर ने कहा कि आरएसएस से जुड़ी महिलाएं मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और अन्य पदों पर रही हैं। वे कुछ का कुछ बोलते हैं। उनका चीन प्रेम भी सामने आता है। चीन में जो भी जमीन थी वह नेहरू जी के सामने हुई। गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों ने चीन को जबरदस्त जवाब दिया। भारत में टिकटॉक को बैन किया गया। 300 चाइनीज एप को बैन किया गया। राहुल गांधी का काम ही भारत को गिराना, भारत को बदनाम करना और शर्मिंदा करना। भारत विरोधी तत्वों के साथ सहयोग करना। 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। राहुल गांधी यहां तो संविधान बचाने की बात करते हैं और विदेश में आरक्षण खत्म करने की बात कहते हैं। कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और संविधान का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने दो बार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लोकसभा में जाने से रोका और षडयंत्र करके पराजित किया। कांग्रेस ने कभी भी उनका सम्मान नहीं किया। 


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी जब भी बाहर जाते हैं तो वह भारत की बदनामी करते हैं। प्रधानमंत्री और देश की जनता की बदनामी करते हैं। देश को नीचा दिखाने का काम करते हैं। मैं उनकी निंदा करता हूं। उनका आरक्षण विरोधी चेहरा खुलकर सामने आया है। यह भीमराव आंबेडकर के संविधान का अपमान है। कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर को धोखा दिया। वह संविधान को भी धोखा दे सकते हैं। यह देश की जनता की भी अपमान है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार आरक्षण विरोधी लोगों का विरोध करती है। हम आरक्षण रद्द करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed