फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attacks Rahul Gandhi over rally Says shows no regard for sentiments of Sikhs traders demand change of date

राहुल गांधी की रैली पर भाजपा हमलावर: बोली- सिखों की भावनाओं की परवाह नहीं; व्यापारियों की तारीख बदलने की मांग

Sat, 24 Oct 2026 02:39 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 24 Oct 2026 02:39 PM IST
सार

राहुल गांधी की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर भाजपा ने सिख समुदाय की भावनाओं को लेकर सवाल उठाए हैं, वहीं व्यापारियों ने त्योहारों के सीजन में कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताते हुए रैली को 10 नवंबर के बाद कराने की मांग की है।

विज्ञापन
BJP attacks Rahul Gandhi over rally Says shows no regard for sentiments of Sikhs traders demand change of date
रविशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह जानबूझकर रैली की तारीख बदलने से इनकार कर रहे हैं। उनके मुताबिक, 1 नवंबर को रैली करने से 1984 के सिख विरोधी दंगों की यादें ताजा होंगी और सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। उधर, दिल्ली के व्यापारियों ने भी रैली की तारीख बदलने की मांग की है।

विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को घेरा
शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी एक सोची-समझी रणनीति के तहत 1 नवंबर को ही रैली करने पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता के इस फैसले की कड़े शब्दों में आलोचना की। प्रसाद ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी इसी तारीख पर रैली क्यों करना चाहते हैं और इसके जरिए लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं।
विज्ञापन


करतारपुर कॉरिडोर का भी किया जिक्र
भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने करतारपुर साहिब कॉरिडोर और गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने का उदाहरण दिया। प्रसाद ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के उस बयान को भी याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था, ''84 की बात बार-बार क्यों उठाते हो? जो हुआ, सो हुआ।''
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीआई ने राहुल गांधी को लिखा पत्र
इस बीच, दिल्ली के व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने भी राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली की तारीख बदलने की मांग की है। संगठन के चेयरमैन बृजेश गोयल ने आग्रह किया है कि रामलीला मैदान में होने वाली रैली 10 नवंबर यानी भाई दूज के बाद कराई जाए। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में सबसे ज्यादा खरीदारी होती है और ऐसे समय में रैली से कारोबार प्रभावित हो सकता है।


ये भी पढ़ें: क्रिप्टो से एआई तक: 46 आर्थिक मुद्दों की जांच करेगी संसद की वित्त समिति, पेंशन से लेकर जीएसटी तक पर रहेगी नजर

धनतेरस पर 25 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान
सीटीआई के मुताबिक, धनतेरस, दिवाली और भाई दूज दिल्ली के व्यापारियों के लिए बेहद अहम हैं। इस दौरान लोग सोना-चांदी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, मिठाइयां और दूसरे सामान की जमकर खरीदारी करते हैं। संगठन का अनुमान है कि अकेले धनतेरस पर दिल्ली में करीब 25,000 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। व्यापारियों को आशंका है कि रैली के कारण यातायात में बदलाव और रास्ते बंद होने से ग्राहकों को बाजार पहुंचने में परेशानी होगी, जिसका सीधा असर बिक्री पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed