फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attacks Kejriwal Mahila Samman Yojana, Bansuri Swaraj says Kejriwal is not concerned about women

BJP: केजरीवाल की महिला सम्मान योजना पर भाजपा हुई हमलावर, बांसुरी ने कहा- केजरीवाल को महिलाओं की चिंता नहीं

Sun, 22 Dec 2024 06:14 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 06:14 PM IST
सार

Bansuri Swaraj: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि चुनाव की अंतिम बेला में आकर अरविंद केजरीवाल महिलाओं के सम्मान की बात कर रहे हैं। उन्हें पता चल गया है कि वे चुनाव हार रहे हैं, इसलिए महिलाओं को पैसा देकर वे चुनाव जीतना चाहते हैं।

विज्ञापन
BJP attacks Kejriwal Mahila Samman Yojana, Bansuri Swaraj says Kejriwal is not concerned about women
भाजपा सांसद बांसुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी सोमवार से महिला सम्मान योजना के फॉर्म भरवाने के लिए सोमवार से एक अभियान शुरू करने जा रही है। लेकिन इसके पहले ही भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर महिला सम्मान के नाम पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को महिलाओं की चिंता होती तो वे गली-गली में शराब की दुकानें न खुलवाते और महिलाओं की सुरक्षा दांव पर न लगाते। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि चुनाव की अंतिम बेला में आकर अरविंद केजरीवाल महिलाओं के सम्मान की बात कर रहे हैं। उन्हें पता चल गया है कि वे चुनाव हार रहे हैं, इसलिए महिलाओं को पैसा देकर वे चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि जब वे गली-गली में शराब की दुकानें खोलकर महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे, तब उन्हें महिलाओं के सम्मान की याद क्यों नहीं आई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दस साल तक उन्हें महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की बात क्यों याद नहीं आई। पंजाब में उन्होंने तीन साल पहले महिलाओं को पैसे देने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह वादा नहीं निभाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उपराज्यपाल से विवाद करने का कोई बहाना भी केजरीवाल के पास नहीं है। उन्हें बताना चाहिए कि पंजाब में महिलाओं के खाते में आज तक पैसे क्यों नहीं गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसुरी स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आज झूठ का पुलिंदा लोगों के सामने रखा है, पर अब लोग उनकी असलियत पहचानने लगे हैं। इसलिए दिल्ली के लोग अब इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा के चुनाव से पहले भी 1000 रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देने की घोषणा की थी, फार्म भी भरवाए थे पर आज तक महिलाओं को एक भी रुपया नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed