फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attacks AAP Arvind Kejriwal Delhi Party Leader Virendra Sachdeva interview Assembly Election news updates

BJP: केजरीवाल को राम कहने पर भड़की भाजपा, सीएम को बताया 'असली रावण'

Mon, 16 Sep 2024 05:15 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:15 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बोले- आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल को कभी शहीद भगत सिंह बताकर भगत सिंह का अपमान करते हैं, कभी राम बताकर वे सनातन के प्रमुख देवता का अपमान करते हैं। 

विज्ञापन
BJP attacks AAP Arvind Kejriwal Delhi Party Leader Virendra Sachdeva interview Assembly Election news updates
वीरेंद्र सचदेवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरविंद केजरीवाल ने अपने इस्तीफे का पांसा फेंक दिल्ली की राजनीति को गर्म कर दिया है। शराब घोटाले पर केजरीवाल सरकार को कटघरे में खड़ी करने वाली भाजपा इस पूरे घटनाक्रम को किस तरह देख रही है और आने वाले समय में वह आम आदमी पार्टी को किस तरह काउंटर करेगी, यह जानने के लिए हमारे संवाददाता ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से बात की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश-
विज्ञापन


प्रश्न- वीरेंद्र सचदेवा जी, अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से दो दिन बाद इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। आप लंबे समय से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। ऐसे में क्या आप इसे अपनी जीत के तौर पर देख रहे हैं? आपको क्या लगता है, केजरीवाल ने इस्तीफे का एलान क्यों किया?
विज्ञापन

उत्तर- अरविंद केजरीवाल ने अभी अपने इस्तीफे का ऐलान किया है, अभी तक इस्तीफा दिया नहीं है। यदि उन्हें इस्तीफा देना था तो इसके लिए उन्हें दो दिन क्यों चाहिए? वे क्या सेटल करने के लिए दो दिन का समय ले रहे हैं? उच्चतम न्यायालय ने उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय, सचिवालय जाने की अनुमति नहीं दी है। उन्हें किसी फाइल पर हस्ताक्षर करने की अनुमति नहीं दी है। यानी उन्हें एक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने की अनुमति नहीं है। क्या यह उनके लिए शर्मनाक नहीं है, क्या यह काफी नहीं कि अदालत प्राथमिक तौर पर उन्हें इस घोटाले का दोषी मानती है। उन्हें भी पता चल गया है कि अब वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर काम नहीं कर सकते, इसलिए उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न- कुछ लोगों का मानना है कि अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देकर लोगों की सहानुभूति पाना चाहते हैं। आप क्या कहते हैं? 
उत्तर- हमारे यहां एक कहावत है कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। पहली बार उन्हें फायदा मिल गया था, लेकिन अब उनका दस साल का कामकाज जनता के सामने है। अब उनका मूल्यांकन शराब घोटाले, शिक्षा घोटाले, स्वास्थ्य-मोहल्ला क्लीनिक घोटाले के आधार पर होगा। जनता तो लोकसभा चुनाव में ही बता चुकी है कि उसका मत क्या है। केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करते समय भी बहुत भावनात्मक प्रचार करने की कोशिश की थी, उन्होंने जनता से कहा था कि यदि आप हमें वोट देंगे तो हमें जेल नहीं जाना पडे़गा। लेकिन हुआ क्या? कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बाद भी आम आदमी पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी। जनता अपना वही फैसला विधानसभा चुनाव में भी सुनाएगी।  
 
प्रश्न- लेकिन आम आदमी पार्टी उन्हें 'राम' की तरह प्रोजेक्ट कर रही है। उनके नेता कह रहे हैं कि वे राम की तरह 'त्याग' कर रहे हैं
उत्तर- आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल को कभी शहीद भगत सिंह बताकर भगत सिंह का अपमान करते हैं, कभी राम बताकर वे सनातन के प्रमुख देवता का अपमान करते हैं। ये हमारे देश, हमारी संस्कृति के पूज्य लोग हैं, अरविंद केजरीवाल को अपनी राजनीति के लिए ऐसे लोगों को अपमानित नहीं करना चाहिए। अरविंद केजरीवाल राम नहीं, असली रावण हैं। भला कौन सा देश का नायक गली-गली में शराब की दुकानें खोलकर अपने ही लोगों को शराब के नशे में डुबाने का काम करता है। भला कौन सा नेता शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शराब तक हर विभाग में घोटाले करता है। केजरीवाल ने एक बोतल के साथ दूसरी बोतल फ्री में बांटने का काम कर दिल्ली को अपमानित करने का काम किया है। ऐसे व्यक्ति की तुलना राम से करने पर हमारी जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।      
 
प्रश्न- आपको क्या लगता है, केजरीवाल के बाद अब दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? 
उत्तर- कोई भी हो, इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। केजरीवाल जाएंगे तो कोई दूसरा भ्रष्टाचारी आ जाएगा। जो आएगा, वो केजरीवाल के इशारे पर उससे अधिक भ्रष्टाचार करेगा। ऐसे में हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारा काम दिल्ली की जनता को केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कुशासन से मुक्ति दिलाना है। हम अपना काम करते रहेंगे। 
 
प्रश्न- केजरीवाल ने कहा है कि वे नवंबर में चुनाव कराने की मांग करेंगे।  
उत्तर- नवंबर क्यों? अभी क्यों नहीं? किसी मुख्यमंत्री को चुनाव कराने के लिए मांग करने की कोई आवश्यकता नहीं होती। वह कैबिनेट की बैठक बुलाकर विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव करता है और चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा कर देता है। उन्होंने ऐसा कुछ किया? नहीं। वे केवल नौटंकी कर चर्चा में बने रहने और शराब घोटाले से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता इतनी मूर्ख नहीं है। अब उनकी चाल में कोई नहीं फंसने वाला।  

 
प्रश्न- क्या भाजपा चुनाव के लिए तैयार है? 
उत्तर- बिल्कुल। अभी चुनाव होने चाहिए। हम पूरी तरह तैयार हैं। और हमसे ज्यादा दिल्ली की जनता तैयार है। उसे ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो उसके बच्चों को शराब पिलाए, शिक्षा-स्वास्थ्य और दवाओं तक में घोटाला करे। उनके शासनकाल में टैंकर माफिया दो गुने से अधिक हो गए। दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों का बेहतर रिकॉर्ड दिखाने के नाम पर सरकारी स्कूलों में नवीं-ग्यारहवीं कक्षा के बच्चों को निकाला जा रहा है। उन्हें ओपेन स्कूल में पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दिल्ली की जनता अपने बच्चों के साथ होने वाले ऐसे खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगी।    
 
प्रश्न- इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा अरविंद केजरीवाल को कैसे काउंटर करने जा रही है? 
उत्तर- हमें काउंटर करने की आवश्यकता नहीं है। अरविंद केजरीवाल सरकार के कामकाज ही उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए काफी हैं। हम केवल जनता तक मजबूती से अपनी बात पहंचाएंगे। बाकी काम जनता का है। जनता हमसे अधिक तैयारी के साथ केजरीवाल को सत्ता से बाहर करने का इंतजार कर रही है। जैसे ही चुनाव आएगा, जनता अपनी वोट की ताकत दिखाएगी और केजरीवाल को सत्ता से बाहर जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed