{"_id":"61c21a2b94dfe053c83ef011","slug":"bjp-asks-mps-to-focus-on-booth-committees-and-mandals-ahead-of-assembly-polls-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly Elections 2022: भाजपा ने सांसदों से विधानसभा चुनाव से पहले बूथ समितियों और मंडलों पर ध्यान देने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assembly Elections 2022: भाजपा ने सांसदों से विधानसभा चुनाव से पहले बूथ समितियों और मंडलों पर ध्यान देने को कहा
Tue, 21 Dec 2021 11:47 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:47 PM IST
सार
बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जेपी नड्डा जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, जिसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को अपने सांसदों से बूथ समितियों और मंडलों पर ध्यान देने को कहा। यह सुझाव पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा द्वारा आयोजित भाजपा संसदीय बैठक में दिए गए।
विज्ञापन
बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "नड्डा जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, जिसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने की सलाह दी।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सांसदों को इस दिन को चिह्नित करने के लिए 'स्वस्थ बालिका प्रतियोगिता' आयोजित करने के लिए कहा गया। मंत्री ने कहा, "गांवों में बालिकाओं को आंगनबाड़ियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।"
विज्ञापन
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नीत सरकार के अन्य मंत्रियों ने भाग लिया। सूत्रों ने बताया कि कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने चुनावी कानून संशोधन विधेयक की जरूरत पर एक प्रस्तुति दी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में नड्डा ने बूथ कमेटियों और पार्टी के मंडलों पर ज्यादा जोर दिया।